श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के जन्म दिवस पर समागम का आयोजन

by

 गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेदकर साहिब के 130 वें जन्म दिवस के अवसर पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक, राजनीतिक व समाजिक संगठनों से जुड़ी शखियसतों ने मौजूदा हालातों का चिंतन बाबा साहिब के सिद्धातों के साथ किया।  पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि संविधान के रचिता बाबा साहिब डा. भीम अंबेदकर के समक्ष आज पूरा भारत नतमस्तक हो रहा है। उनके दुारा लिखे संविधान के चलते आज लोकतंत्र बहाल हुया है। इस समय गुरू रविदास प्रबंधक कमेटी दुारा प्रस्ताव पास किया गया कि मजदूरा की दिहाड़ी समय के मुताविक 262 रूपए बहुत कम है। यह दिहाड़ी छे सौ रूपए सरकार करें। मखन सिंह वाहिदपूरी ने विस्थार से बाबा साहिब के जीवन बारे बताया और आए हुई सभी गणमान्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। मोनिका साई ने गुरूदुारा साहिब की ईमारत के लिए 51 हजार रूपए प्रदान किए।  प्रबंधक कमेटी के चैयरमेन डा. कुलवरन सिंह व सरपंच रोशन लाल ने सभी का धन्यावाद किया। सचिव गुरमेज सिंह ने मंच संचालन किया। इस समय प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, चैयरमेन डा. कुलवरन सिंह, अजायब सिंह बोपाराय, राजन शर्मा उर्फ लोचू, पवन भम्मियां, मखन सिंह वाहिदपूरी, दलजीत सिंह थरीके, रजिंद्र योद्धा, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, जीत सिंह, रोशन लाल सरपंच, बाबा नरेश सिंह, विंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरदीप सिंह,, गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2700 पदों पर करेगा पंजाब नेशनल बैंक नियुक्तियां : आवेदन 30 जून से शुरू, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई

चंडीगढ़ : बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और जरूरी योग्यता रखते हैं तो पीएनबी में निकली अप्रेंटिस की बंपर भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और...
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता प्रणव के नेतृत्व में शहीद ए आज़म भगत सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर। शहीद ए आज़म स भगत सिंह के नानके गाँव मोरांवाली में भगत सिंह की माता पंजाब माता विद्यावती के स्मारक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रणव...
article-image
पंजाब

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि से संबंधित मामला” गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि को लेकर सरकार अपना रुख स्पष्ट करे/संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास सदन श्री खुरालगढ़ साहिब की जमीन पर अवैध कब्जे और श्री चरणछोह गंगा के...
article-image
पंजाब

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई पहली रैंडेमाइजेशन

 वीडियोग्राफी के अंतर्गत हुई सारी प्रक्रिया, राजनीतिक दलों के प्रकट की संतुष्टी होशियारपुर, 22 अक्टूबर :  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरन-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल चाबा की अध्यक्षता में विधान सभा चब्बेवाल के उप चुनाव संबंधी सभी...
Translate »
error: Content is protected !!