कबड़्डी खिलाड़ी अंबिया की पत्नी से सिद्धू मुसेवाला के माता पिता ने यूके में की मुलाकात : इंसाफ के लिए लड़ने को कहा

by

अमृतसर। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए बीते 3 दिनों से वह लगातार यूके में बेटे सिद्धू के समर्थकों से मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच वह यूके में बसे दिवंगत कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की पत्नी रुपिंदर कौर संधू से भी मिले हैं। रुपिंदर भी अपने पति को इंसाफ दिलाने के लिए कोशिशें कर रही है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह व मां चरण कौर तीन दिन पहले ही यूके पहुंचे हैं। जहां मूसेवाला के प्रशंसकों की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है, जो यूके पार्लियामेंट के बाहर से गुजरेगी। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद बलकौर सिंह व चरण कौर पहली बार विदेश गए हैं। इस दौरान वह लगातार सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों से मिल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रुपिंदर कौर संधू से भी मुलाकात की है। उन्होंने रुपिंदर कौर को हिम्मत रखते हुए इंसाफ के लिए लड़ते रहने को कहा है। कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां और सिद्धू मूसेवाला की मौत के पीछे गैंगस्टरों का हाथ हैं। अंबियां का कत्ल नकोदर में कबड्‌डी मैच के दौरान सरेआम गोलियां मार कर दिया गया था। दोनों ही परिवार अभी तक इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता रुपिंदर कौर संधू को मिलने यूके स्थित उनके घर पर पहुंचे।
रुपिंदर ने सोशल मीडिया पर लाइव हो एसएसपी से मिले जवाब किया सार्वजनिक

बीते 31 अक्टूबर को अंबियां की पत्नी रुपिंदर कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें उसने अपनी पति के लिए इंसाफ मांगा था। इस दौरान उसने रुपिंदर ने सोशल मीडिया पर लाइव कहा कि उन्होंने जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को फोन और वॉइस मैसेज से बताया था कि पति की हत्या में शामिल सुरजनजीत सिंह चट्ठा नकोदर के करतार पैलेस में बैठा है। पुलिस जाकर उसे गिरफ्तार कर सकती है। सूचना बिल्कुल सही है। रुपिंदर ने लाइव में एसएसपी से मिले जवाब को भी सार्वजनिक किया और कहा कि एसएसपी उनसे सबूत मांग रहे हैं। अगर सुरजनजीत सिंह चट्ठा को केस में नामजद किया गया है तो कुछ तो सबूत होंगे और वह अदालत देखेगी, आरोपी को पकड़ना तो जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान झड़प : विधायक मनप्रीत अयाली और 14 अन्य पर मामला दर्ज

डीगढ़, 30 जुलाई :  चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों को रोकने के दौरान हुई पुलिस झड़प के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा : शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने किया दावा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने...
article-image
पंजाब

कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

होशियारपुर, 22 नवंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में फंसे लोगों के अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग, सांसद कंग को भेजा मांगपत्र

गढ़शंकर, 23 जुलाई : सहारा और पर्ल कंपनियों द्वारा गढ़शंकर क्षेत्र के लोगों से कथित तौर पर ठगे गए अरबों रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर एक मांगपत्र हलका संगठन प्रभारी सरदार चरणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!