विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व डिप्टी सीएम सोनी से संपत्ति का ब्योरा मांगा : शनिवार को मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया

by

अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के सीनियर नेता व पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को नोटिस निकालकर उनकी पूरी संपत्ति का ब्योरा मांगा है। सोनी की संपत्ति में वर्ष 2007 से लेकर 2022 के बीच अधिक वृद्धि होने के मामले में ब्यूरो ने सोनी को नोटिस जारी करते हुए जांच में शामिल होने को कहा है। ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद उन्हें नोटिस निकाला गया है। वहीं ओपी सोनी ने मीडिया में अभी तक कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। शुक्रवार सुबह यह जानकारी मिलने पर जहां मीडिया में यह बात चर्चा का विषय बन गई, वहीं दूसरी तरफ उद्योगिक और राजनीतिक घरानों में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कोविड काल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी का नाम सैनिटाइजर घोटाले में सामने आया था। तब मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई थी। तब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें मामले में क्लीन चिट दे दी थी। तब विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को काफी उठाया था। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी संदेह जताया जा रहा है कि विगत में कांग्रेस सरकार के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस को लीज पर दिए जाने में भी घोटाला होने की बात सामने आई थी। विजिलेंस ब्यूरो घोटालों को लेकर काफी सख्त है और मामले की जांच तकरीबन मुकम्मल हो चुकी है। ये भी बताया जा रहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम सोनी को आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई एक शिकायत के बाद शनिवार को मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ सोनी ने मीडिया में दावा किया कि उन्होंने हमेशा अपना काम ईमानदारी से किया है और कानून पर हमेशा विश्वास किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
article-image
पंजाब

गांवों में शहर जैसी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : CM सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से किया नेरवा अग्निशमन चौकी का वर्चुअल लोकार्पण, 55 हजार लोगों को मिलेगा लाभ एएम नाथ। शिमला :  10 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल...
Translate »
error: Content is protected !!