चार दिन का रिमांड और बढ़ा : दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े आतंकी खानपुरिया का

by

दिल्ली। एनआईए द्वारा 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े कुख्यात आतंकी कुलविंदरजीत खानपुरिया का रिमांड अदालत की ओर से चार दिन और बढ़ा दिया। जबकि एनआईए ने अदालत से सात दिन के रिमांड की मांग की थी। बता दें कि शुक्रवार को खानपुरिया का सात दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उसके रिमांड को चार दिन और बढ़ा दिया गया। अब उसे 29 नवंबर को पेश किया जाएगा। अदालत में पेशी के दौरान एनआईए के वकील ने अदालत में कहा कि आतंकी खानपुरिया के विदेश में बैठे आतंकियों के साथ संपर्क हैं। वह पूछताछ में भी सहयोग नहीं कर रहा है इसलिए मामले में और अधिक पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की जरूरत है। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि खानपुरिया को एनआईए ने झूठे मामले में फंसाया है। अभी बरामद करने के लिए कुछ नहीं है। वहीं अदालत में यह भी कहा कि खानपुरिया के खिलाफ राजासांसी थाने समेत एनआईए के दोनों मामलों में उसकी गिरफ्तारी डाली जाए क्योंकि उस केस के सभी आरोपियों पर चार्ज भी फ्रेम हो चुके हैं और गवाहियां चल रही हैं। इस पर जज ने एनआईए को कहा कि अगली तारीख तक इन मामलों में इसकी गिरफ्तारी डाली जाए। अगर एनआईए ऐसा नहीं करती है तो वे अदालत में उसके आत्मसमर्पण के लिए अर्जी डालेंगे।
पंजाब में दहशत फैलाने के लिए भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अधिकारियों को बनाना चाहता था टारगेट :
एनआईए ने उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया था। इसके निशाने पर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी थे। पंजाब में दहशत फैलाने के लिए वह इन अधिकारियों को अपना टारगेट बनाना चाहता था। आरोपी पंजाब में हुई टारगेट किलिंग, सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने व दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुए धमाके में शामिल था। इसके अलावा 90 के दशक में कई राज्यों में किए गए ग्रेनेड हमले में भी उसकी अहम भूमिका थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीब पिता की बेबसी की दास्तां : अंतिम संस्कार के लिए पैसे, घर के आंगन में ही अपने बेटे को दफना दिया

पटियाला :  गरीबी और बेबसी की एक ऐसी दास्तान का  वाकया पंजाब के पटियाला के बडूंगर इलाके की जय जवान कॉलोनी का है। जहां पैसे को लेकर पिता की बेबसी इतनी थी कि वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप में : भाजपा के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को अदालत ने तलब किया

नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने बलात्कार और आपराधिक धमकी दिए जाने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर बुधवार (11 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी  के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब की जगह, आप ने राज्य को कंगला पंजाब बना दिया : दीवान

आप सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है: दीवान चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष तथा पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
article-image
पंजाब

Rising Sun E‑Waste Drive

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/June 03 : In observance of World Environment Day, the district administration, Red Cross Society and Beyond the “I” Trust Foundation jointly conducted a district-level e‑waste collection campaign that gathered nearly 1,500...
Translate »
error: Content is protected !!