कबूतरबाजी को लेकर बच्चों का झगड़ा : फिर हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

by

फिरोजपुर :  कस्बा ममदोट के गांव कड़मा में गक्त बुधवार शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है । इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कबूतरबाजी की बाजी को लेकर बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुई. देखते ही देखते ये झगड़ा इलाके के बड़े लोगों तक पहुंच गया और हिंसक रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग देर शाम समझौते के लिए बैठे थे. इसी दौरान बहस बढ़ गई और एक गुट के व्यक्ति ने दूसरे गुट के व्यक्ति पर गोली चला दी. इसके बाद दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने पहला व्यक्ति का हथियार छीनकर उसी पर गोली चला दी. इस गोलीबारी में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गांव कड़मा निवासी खलारा सिंह (उर्फ मुन्ना, 45) और टिब्बी कलां गांव निवासी जागी सिंह (उर्फ जज सिंह) के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों के झगड़े के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए बैठे थे, लेकिन बहस के दौरान गोली चल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र गुट भिड़े, चले लात-घूसे

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्करों की आनंदपुर साहिब रैली में गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर ,3 सितंबर । गढ़शंकर के यूनियन नेता बलविंदर कौर व कमलजीत कौर की अगुवाई मिड डे मील वर्कर्स ने शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों दुआरा अपनी मांगों को लेकर...
article-image
पंजाब

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 की मौत : 1 शख्स जिंदा बचा

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित...
Translate »
error: Content is protected !!