पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र गुट भिड़े, चले लात-घूसे

by
चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान चाकू हमला कर छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। मंगलवार को पीयू में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खूब लात-घूसे चले। इसमें छात्रों को चोटें भी आई हैं।
दरअसल, स्टूडेंट सेंटर पर बैठी जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने कहा कि उनकी ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। चार छात्रों ने सुबह 3:00 बजे बॉयज हॉस्टल-4 में जेएसी के खिलाफ पर्चे बांटे। शाम को लगभग 4:00 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और गुस्सा एक-दूसरे पर उतारा। सिक्योरिटी कम होने के कारण वह भी छात्रों को रोक नहीं पाए। इसमें सेक्टर-11 थाने में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों पर क्रॉस पर्चा दर्ज हो गया है।
           29 मार्च को स्टार नाइट के दौरान हुई आदित्य ठाकुर की हत्या के बाद दो जगह धरना लगाया गया। एक वीसी ऑफिस और दूसरा स्टूडेंट्स सेंटर पर लगा था। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलने के बाद वीसी ऑफिस के बाहर से धरना हटा दिया था। वहीं, स्टूडेंट सेंटर पर आज भी धरना जारी है।
                               बीते दिन भी गेट नंबर 2 को बंद कर दिया था। यह डीएसडब्ल्यू और सुरक्षा इंचार्ज के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान अनुराग दलाल ने कहा कि आदित्य ठाकुर की हत्या पर राजनीति करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। वहीं, जेएसी ने कहा कि छात्रों ने प्रधान को उनकी आवाजें उठाने के लिए चुना था लेकिन यह छात्रों के नहीं बल्कि पीयू अथॉरिटी के प्रवक्ता हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्थानीय स्त्तर में धरनों लगाने की जगह दिल्ली बार्डरों को कूच करें : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कशमीर सिंह भज्जल की अध्यक्षता में हुई। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व हरभजन अटवाल...
article-image
पंजाब

पंजाब के गवर्नर ने फायर एंड इमरजेंसी बिल को दी मंजूरी, अब 3 साल के लिए मिलेगी NOC

चंडीगढ़ ।   पंजाब में अग्नि सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रदेश के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने स्टेट फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल 2024 को मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में दूसरे दिन भरे गए 1548 पर्चे : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 नामांकन पत्र ने किए दाखिल

हमीरपुर 08 मई :  जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित...
Translate »
error: Content is protected !!