बाइक पर आए शूटरों ने चलाई गोलियां : 700 बच्चों की जान पर बनी –  घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

by
खडूर साहिब :  सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल दासूवाल के बाहर बाइक सवार शूटरों ने उस समय फायरिंग की, जब दोपहर की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे। राहत की बात यह है कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
             थाना सदर पट्टी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैमरों की फुटेज कब्जे में लेते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए गांव दासूवाल में सेंट कबीर डे बोर्डिंग स्कूल स्थित है, जिसमें करीब 700 बच्चे पढ़ाई करते हैं।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे छुट्टी के समय बच्चे घर जाने के लिए रवाना हुए, तभी स्कूल के बाहर एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। आते ही उन्होंने स्कूल के गेट पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। तीन फायर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मानवजीत सिंह की गाड़ी पर लगे। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार मामला रंगदारी के साथ जुड़ा बताया जा रहा है। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शूटरों की जल्द पहचान कर ली जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के तीन गांवों में बाइक सवारों ने महिलाओं की बालियां झपटी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर क्षेत्र के तीन गांवों में बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिलाओं की बालियां झपटने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को गढ़शंकर के गांव बडेसरों, पदराना तथा रामपुर...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालें, खानपान की वस्तुएं लगाया जीएसटी खत्म किया जाए : मट्टू

गढ़शंकर: 14 सितम्बर : सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भमियां (सलाहपुर), पाहलेवाल, गढ़शंकर वार्ड नंबर 5 में विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीपीआईएम नेता दलबारा सिंह, जगदेव सिंह राणा तथा गुरमेल...
article-image
पंजाब

महिलाएं हो सकती हैं हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त : विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित सेमिनार में कहा डा. रघबीर सिंह ने

गढ़शंकर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्राइमरी हैल्थ सेंटर पोसी के सीनीयर मैडीकल अफसर डा. रघबीर सिंह की योग अगुवाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!