अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर कल 22 जनवरी को हिमाचल में सार्वजनिक सरकारी “अवकाश” घोषित : शिमला राम मंदिर में दीप प्रज्वलित करने के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान

by
बोले श्री राम सभी के आस्था के केंद्र, नहीं राजनीतिक विषय , प्रदेश के लोगों से कल अपने घर में दीप जलाने का भी किया आह्वान
एएम नाथ। शिमला :
कल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है जिसको लेकर पूरे देश राम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
शिमला राम बाजार स्थित राम मंदिर में भी आज से अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कल हिमाचल प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान किया और सभी लोगों से कल अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं किसी पार्टी के नहीं हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जाखू में श्री राम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है लेकिन कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी भविष्य में अयोध्या राम मन्दिर में दर्शन के लिए जाएंगे।
वहीं शिमला सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि कल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। शिमला के राम मंदिर में भी ऐसे अखंड ज्योति पाठ का शुभारंभ हुआ है जो कल तक चलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वायुसेना कर्मी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी : अदालत ने सुनाई एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा

एएम नाथ । मंडी : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट के न्यायालय ने एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के दोषी वायुसेना कर्मी दिनेश कुमार एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: बाली

प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित होगी लाइब्रेरी ऐरला स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत धर्मशाला, 19 नवंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और गुणवत्ता सुधारने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राजीव बिंदल का हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष बनना तय : कल सुबह 11:00 होगी नाम की आधिकारिक घोषणा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बना तय हो गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा होना अभी बाकी है। सोमवार को हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!