कमरे में बंद किया , टॉयलेट पर भी लगा दी रोक : भूखे-प्यासे तड़पते रहे मां-बेटा, चीखें सुन कांप उठे पड़ोसी: वीडियो में कैद रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां!

by

संगरूर :  पति ने अपनी पत्नी और 2 महीने के मासूम को घर में कैद हुआ है. खाने-पीने और खुली हवा तक के परेशान पत्नी घर के रोशनदान में से उम्मीद खोजती है।

चिल्लाके-आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाती है और अपनी आपबीती सुनाती है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी को रोते-बिलखते और आपबीती सुनाते देख सकते हैं. ये मामला जैसे ही पुलिस के पास महिला को घर का ताला तोड़कर आजाद कराया गया और पति पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला? पंजाब के संगरूर के बग्गूआना बस्ती में एक महिला 4 साल से घर के अंदर बंद थी. पति ने 2 महीने के मासूम की पैदाईश के बाद से मां-बच्चे को कमरे में कैद कर दिया था. भूख और प्रताड़ना से बेहाल महिला घर के रोशनदान में से झांकती है और पड़ोसियों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाती है. पड़ोसियों ने पूरी घटना को रिकॉर्ड करके पुलिस को सूचित किया. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला और 2 महीने के मासूम को ताला तोड़कर कमरे से बाहर निकाला.

महिला ने सुनाई अपनी आपबीती :  एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कमरे से आजाद होने के बाद महिला ने पिछले 4 सालों की जो दास्तां बयां की, उसे सुनकर पड़ोसियों के भी होश उड़ गए. महिला ने बताया कि नशे का आदि पति न तो पत्नी को खाना देता है और न ही खुली हवा. छोटी-छोटी बातों पर पत्नी के साथ मारपीट करता है. पति 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है और पहले से ही कई आपराधिक रिकॉर्ड पति जॉनी के नाम पर दर्ज हैं।

इस मामले में पड़ोसियों और वार्ड पार्षद ने भी गवाही दी है औऱ बताया कि पिछले 4 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है. इस मामले में कई बार पुलिस को सूचित किया जा चुका है, दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौता हुआ है लेकिन आरोपी पति बार-बार पत्नि पर अत्याचार और हिंसात्मक रवैया अपनाता आ रहा है।

महिला ने पुलिस से साफ कह दिया है कि वो पति के साथ नहीं रहना चाहती, इसलिए पुलिस ने महिला को 2 महीने के मासूम के साथ मायके भेज दिया है जबकि पुलिस को रिमांड पर लिया है. इस मामले में पति जॉनी के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की संबंधित धाराओं के तहत मामले भी दर्ज कर लिए हैं. स्थानीय पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए भी आश्वस्त कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
article-image
पंजाब

पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही हैं ग्रामीण वन प्रबंधन समितियां : कुलदीप सिंह पठानिया 

पर्यावरण संतुलन के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाए रखना परम आवश्यक एएम नाथ। चम्बा  : वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटासनी स्थित वन विश्राम गृह ममूल परिसर में वन विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
Translate »
error: Content is protected !!