झांसे में फंस गई महिला : 12.54 लाख रुपये जमा पूंजी गंवा दी

by

प्रयागराज : अगर आपका भी किसी बैंक में खाता है और रकम ज्यादा जमा हैं तो आप बैंक की ओर से दिए जाने वाले लाभांश का ही इंतजार करें। अगर कोई बैंक कर्मचारी बनकर आपके पास कॉल करें और बताए की खाते में जमा रकम को वह फिक्स डिपाजिट करवा करके रकम तो दुगना कर देगा।

तब आप सतर्क हो जाएं और एफडी करवाने के लिए संबंधित बैंक में जाकर सक्षम अधिकारियों से वार्ता करके अभिलेखों के आधार पर ही ऐसा करें।

किसी भी फोन कॉल पर आप भरोसा न करें

किसी फोन कॉल पर भरोसा करके आप अपने अपनी मेहनत की कमाई हुई रकम को किसी के बताने पर जमा न करें। ऐसी ही एक घटना शहर में हुई है। साइबर अपराधियों ने बैंक खाते में जमा रकम को दोगुना करने का लालच देते हुए एक महिला को जाल में फंसा लिया। फिर उनके खाते से 12 लाख 54 हजार रूपये उड़ा दिए। पीड़ित महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

नैनी के अरैल निवासी महिला को बैंककर्मी बन किया कॉल

संगीता निषाद पत्नी जितेन्द्र निषाद निवासी अरैल उपरहार नैनी का पंजाब नेशनल बैंक शाखा कीडगंज में खाता खुला है। अपने बचत खाते में अपना रुपये जमा करती रहीं। मार्च 2026 में फोन आने लगा कि हम आपके बैंक पंजाब नेशनल बैंक शाखा कीडगंज से बोल रहे हैं। आपका जो रकम बैंक में जमा है उसको फिक्स करवाकर कुछ ही दिनों में दुगुना करवा देंगे और बैंक में जमा धनराशि के विषय में पूरा डिटेल बताता था।

झांसे में फंसाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए

जब संगीता ने कहा कि बैंक जाकर बैंक में पता कर लेंगी। तब कॉलर ने कहा कि बैंक में मत पूछना वरना बैंक वाले आपके रुपये में कमीशन खा जाएंगे। इस तरह से प्रार्थिनी को विश्वास हो गया कि हमारे पंजाब नेशनल बैंक के ही कर्मचारी हैं। झांसे में फंसाकर मुंबई की वंदना मेहता, सुरभ, संदीप राय ने फोन किया। फिर ऑनलाइन कई बार में 12 लाख 54 हजार ट्रांसफर करवा लिए।

बैंक जाने पर पता चला कि ठगी का शिकार बनीं

आवश्यकता पड़ी, तब संगीता बैंक में रुपये निकलवाने गईं। वहां पहुंचने पर जानकारी हुई कि खाते में पर्याप्त रुपये ही नहीं है। तब उन्होंने पूरी बात बैंककर्मियों को बताई। इस पर बताया कि आपके साथ साइबर अपराधियों ने ठगी की है। इससे परेशान संगीता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वड़िंग ने अपनी पत्नी पर की टिप्पणी : केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ‘महिला सम्मान’ को लेकर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 7 नवंबर :  पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अपनी पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट चंडीगढ़ : हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने आम आदमी पार्टी प्रधान छोड़ने की जताई इच्छा

 चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का प्रधान पद छोड़ने की इच्छा जताई है। भगवंत मान कहना है कि वह सीएम पद के साथ ही 7 साल से प्रधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा हिमाचल भाजपा प्रभारी बरकरार, दर्शना सिंह नई सह-प्रभारी नियुक्त : भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

एएम नाथ। शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई अहम नियुक्तियां करते हुए हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी पद पर बरकरार रखा है। वहीं, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!