पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर पर रही मौजूद

by

होशियारपुर 08 मार्च:
जिला पुलिस होशियारपुर की ओर से पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान एस.एस.पी होशियारपुर ध्रुमन एच. निंबाले की धर्मपत्नी स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर पर मौजूद थी। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ उनके रोगों के कारण जिंदगी में आने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर महिला पुलिस कर्मचारियों को माहवारी से होने वाली महिलाओं की बीमारियों से मुक्ति के प्रतीक अलग-अलग रंगों के गुब्बारे हवा में छोड़े गए।
श्रीमती स्वेता निंबाले ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी आने वाली समस्याओं के बारे में व खुद के तंदुरुस्त रख बीमारियों से बचने के बारे में जागरुक किया। इस दौरान इन बीमारियों से अपना बचाव कर कैसे तंदुरुस्त रह सकते हैं, कौन-कौन से ढंग तरीके अपना कर खुद को व अपने परिवार को फिट रख सकते हैं आदि विषयों के बारे में भी जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि खुद को तंदुरुस्त रखेंगे तभी तंदुरुस्त समाज की सृजना हो सकती है व बीमारियों से बचा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
article-image
पंजाब

कार ने महिला राहगीर को रौंदा और हुए फरार : घटना CCTV में कैद

एएम नाथ । हमीरपुर : हमीरपुर के मुख्य बाज़ार में एक पंजाब नंबर की एक तेज रफ़्तार कार  एक महिला राहगीर को कुचल कर मौके से फरार हो गई। हैरान कर देने वाली बात...
article-image
पंजाब

77th Annual Guga Jahir Veer

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 26 : The 77th Annual Guga Jahir Veer Fair was celebrated with great devotion and enthusiasm at Village Ajnoha in District Hoshiarpur, under the leadership of Sewadar Baba Harkirat Singh...
Translate »
error: Content is protected !!