बिलासपुर में 4.523 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल निवासी दंपती भी शामिल

by

एएम नाथ। बिलासपुर :   नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल निवासी दंपती भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार एसडीटी की टीम ने बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार तीन लोगों के कब्जे से कुल 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान विश्वास उर्फ विशाल थापा (32), निवासी लुंबिनी, नेपाल, उसकी पत्नी और घनश्याम (25), निवासी गुराण, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में की है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में चरस की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चरस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए विभाग को आधुनिक तकनीक अपनाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मत्स्य पालन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग को मत्स्य उत्पादन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने...
Translate »
error: Content is protected !!