किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

by

किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना और भूजल बचाना सरकार की प्राथमिकता :  बरिंदर कुमार गोयल
– कैबिनेट मंत्री ने बिस्त दोआब व कंडी कनाल सिस्टम के अंतर्गत नहरों के खालों को पक्का करने वाले प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
-गढ़शंकर में नहरी सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.73 करोड़ रुपए के कार्य पूरे
25.53 किलोमीटर पक्के खालों व भूमिगत पाइपलाइन का निर्माण पूरा, 1222 एकड़ अतिरिक्त रकबा पहली बार नहरी सिंचाई के अधीन आया
गढ़शंकर :  26 अगस्त : पंजाब के जल संसाधन एवं माइनिंग विभाग मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों तक अधिक से अधिक नहरी पानी पहुंचाने और भूजल संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में बिस्त दोआब एवं कंडी नहरी सिस्टम के तहत 3.73 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई संबंधी कार्य पूरे किए गए हैं।

श्री गोयल ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मौजूदगी में गांव डेरों में इन कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कमांड एरिया डेवलपमेंट अंडर बिस्त दोआब नहर एवं ग्राउंड वाटर डिवीजन, जालंधर के तहत 8.60 किलोमीटर पक्के खालों पर 199 लाख रुपए तथा 16.93 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन पर 174.41 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। कुल 25.53 किलोमीटर लंबाई के इन कार्यों से 18 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन कार्यों से नहरी सिंचाई के अधीन रकबा 2658 एकड़ से बढ़कर 3880 एकड़ हो गया है। इस प्रकार 1222 एकड़ अतिरिक्त रकबा पहली बार नहरी पानी से सिंचाई के दायरे में आया है। इससे किसानों की भूजल पर निर्भरता कम होगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भूजल संरक्षण के लिए मोहनवाल और महिंदीपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की टेल पर दो रिचार्जिंग स्कीमें स्थापित की गई हैं, जिनसे 328 क्यूबिक मीटर पानी भूजल में पहुंचाया गया है। दोनों डिस्ट्रीब्यूटरी के हेड रेगुलेटरों पर गेट एवं गोरिंग सिस्टम भी बनाया गया है, जिससे पानी का नियमन बेहतर हुआ है। इसके अलावा जालंधर ब्रांच की आर.डी. 43140/एल पर नहरी एस्केप का पानी सिबली ड्रेन में रिचार्जिंग के लिए छोड़ा जा रहा है, जिसका लाभ आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की अस्थायी मोघा पॉलिसी के तहत गढ़शंकर में विभिन्न नहरों पर 23 अस्थायी मोघे 14 गांवों में लगाए गए हैं, जिससे 813 एकड़ क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी की सुविधा मिली है। इन सभी प्रयासों को मिलाकर हलके में कुल 2035 एकड़ क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी से सिंचाई की सुविधा प्राप्त हुई है।

श्री गोयल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य नहरी पानी की उपलब्धता बढ़ाकर भूजल के अत्यधिक दोहन को कम करना और किसानों के लिए टिकाऊ सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर में किए गए कार्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने और भूजल बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग की ओर से गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने श्री गोयल से बिस्त दोआब और कंडी नहर का साझा प्रोजेक्ट तैयार कर गढ़शंकर के अधिक से अधिक क्षेत्र की जमीन तक नहरी पानी पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार, एस.ई. गगनदीप सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, किसान, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धोखाधड़ी : कीमत 13 कनाल की और रजिस्ट्री की तीन कनाल की, एनआरआई व पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – जमीनों के सौदों में अक्सर लोग मध्यस्थों द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो जाते है और करोड़ों रुपये ख़र्च करने के बाद उनके साथ धोखा होता है। ऐसा ही एक मुख्य थाना गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर भव्य समागम: आनंदपुर साहिब में तैयारियां पूरी

श्री आनंदपुर साहिब : नगर कीर्तन श्रीनगर, गुरदासपुर, फरीदकोट और तलवंडी साबो से शुरू होकर लगभग 1563 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। जब ये जत्थे पवित्र नगरी में प्रवेश करेंगे, तो संगत द्वारा उनका भव्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!