सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

by

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार देते हुए आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा व जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय ने कहा हमें भारतीय सैना पर गर्व है। उन्होनों कहा कि पकिस्तान को सबक सीखने के लिए उठाए जाने वाले भारत सरकार के हर कदम के साथ है।                                  उन्हीनों कहा कि  भारत सरकार और सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की कार्रवाई की देश के 140 करोड़ लोग सराहना कर रहे है । उन्हीनों ने कहा कि जिस प्रकार आतंकियों ने पहलगाम में कुछ दिन पहले ही एक सैनिक की पत्नी के समक्ष ही उसके पती को गोलियों से उड़ा कर उसका कहा पोच दिया था अब उसी का बदला लेते हुए सैना ने संदूर ओप्रशन के जरिए आतंकी ठिकानों पर हमला करके उनके अड्डे भी ध्वस्त किये गए तथा 100 के करीब आतंकी भी मारे दिए । इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान को समझ आ गया होगा कि आतंकवादियों के जरिए भारत से पंगा लेना पाकिस्तान को कितना मंहगा पड़ेगा। उन्हीनों ने कहा कि आज पूरा देश इस संकट की घड़ी में भारत सरकार के साथ खड़ा हैं तथा भारतीय सैनिकों के पराक्रम के आगे नक्मस्तक हैं। हम सभी को अपनी सेना पर गर्व है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
पंजाब

पंजाब के लोगों को 2022-23 में मिलती रहेगी सस्ती बिजली, दरों में कोई वृद्धि नहीं

पटियाला : पंजाब के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2022 को मौजूदा बिजली दरों तथा सबसिडियों को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से जारी रखा जा रहा...
पंजाब

बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भुंगा में पंचायत राज अधिनियम और गाँव की साझा भूमि अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा– पंचायती राज अधिनियम और गाँव की साझा भूमि अधिनियम को लेकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), चंडीगढ़ द्वारा बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, भुंगा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंजाब और हरियाणा...
article-image
पंजाब

एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 26 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज कहा कि जिले में एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सरकारी सप्लाई लगातार जारी है और किसी को भी इस संबंध में घबराने की जरूरत नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!