कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

by

गढ़शंकर :
बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला करवाया। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर तथा रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला के मध्य करवाया गए मुकाबले में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 4-2 गोलों के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। गढ़शंकर टीम के खिलाड़ी कमलजीत ने 3 गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मौके पर डा. चरणजीतपाल सेवानिवृत एसएमओ, टूर्नामैंट कमेटी द्वारा डा. हरविन्द्र सिंह बाठ, योगराज गंभीर, रोशनजीत सिंह पनाम, अमनदीप सिंह बैंस, राणा शलिन्द्र सिंह, अशोक पराशर, तरलोचन सिंह गोलियां, परमिन्द्र सिंह सुपरिंटेंडेंट, कोच हरदीप सिंह गिल, कोच चरणजीत पोसी व डीपीई संदीप कुमार विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएम रंधावा खुदकुशी मामला : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग, चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

अमृतसर :   पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला मैनेजर (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले सियासी तनाव बढ़ गया है। मामले में आप सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग...
article-image
पंजाब

देश-विदेश में पहुंचाया जाएगा होशियारपुर का मशहूर वुड इनले वर्क: डीसी कोमल मित्तल

‘कारीगर’ प्रोजैक्ट के माध्यम से वुड इनले वर्क के कारीगरों को ई-कामर्स प्लेटफार्म करवाया जाएगा मुहैया – जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से एमॉजान के साथ मिलकर एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित – लुप्त हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संसद परिसर में बहन प्रियंका को राहुल गांधी ने रोका : SMILE आपके चेहरे पर भी आ जाएगी फिर जो किया देखकर

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। वह हाल ही में हुए उपचुनावों में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। लोकसभा में शपथ से प्रियंका...
Translate »
error: Content is protected !!