एबीवीपी होशियारपुर ने 40 शिक्षण संस्थानों के लगभग 400 होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान

by

होशियारपुर, 5 अगस्त: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर द्वारा श्री हेमराज कपूर मेमोरियल सभागार, डीएवी कॉलेज, होशियारपुर में भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले की लगभग 40 शिक्षण संस्थाओं के करीब 400 होनहार विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 12वीं, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंजाब प्रांत प्रचारक आदरणीय श्री नरेंद्र जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ जननेता श्री अविनाश राय खन्ना जी, पूर्व मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद जी तथा डीएवी प्रबंधन के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि आदरणीय श्री नरेंद्र जी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के “एक राष्ट्र, एक जीवन” के भाव का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन की सच्ची सफलता इस बात में है कि वह अपने जीवन में कितने लोगों के काम आया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अच्छी नौकरी या व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए भी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग देश और समाज के हित में करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि श्री अविनाश राय खन्ना जी ने अपने विद्यार्थी परिषद के तीन वर्षों के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभाव विकसित करने का मंच है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको” का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि श्री तीक्ष्ण सूद जी ने कहा कि उन्हें भी विद्यार्थी जीवन में छह वर्षों तक एबीवीपी में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि परिषद ने हमेशा राष्ट्रहित, सेवा, छात्र नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अनूप कुमार जी ने कहा कि जिस तरह हम अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं, उसी तरह हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समान महत्व देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद्, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एबीवीपी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देते हैं।

अंत में एबीवीपी होशियारपुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षण संस्थानों, अतिथियों, प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। परिषद ने विश्वास जताया कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना को और मजबूत करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत में शराब के ठेके के ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र के गांव कालेवाल बीत में देर रात करीव डेढ वजे शराब के ठेके अज्ञात चोर ताले तोड़ कर पचास पेटियां शराब की चोरी कर ले गए।...
article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर किया बड़ा खुलासा

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों से 6 पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं, जिससे इस...
Translate »
error: Content is protected !!