जंगली जीवों के अंगों की तस्करी करते तीन काबू

by

चंडीगढ़ : पंजाब में वन्यजीव अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, वन मंडल अधिकारी वन्यजीव मंडल फिल्लौर विक्रम सिंह कुंदरा आईएफएस के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर जंगली जीवों के अंगों की तस्करी के संबंध में एक विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम का नेतृत्व जसवंत सिंह, वन रेंज अधिकारी जालंधर ने किया। टीम में जालंधर रेंज से निर्मलजीत सिंह ब्लॉक अधिकारी, मलकीत सिंह वन गार्ड, नवतेज सिंह बाठ तथा कपूरथला रेंज से रणजीत सिंह ब्लॉक अधिकारी, बोबिंदर सिंह और रणबीर सिंह उप्पल शामिल थे।

टीम द्वारा नकोदर में एक जाल बिछाया गया, जिसमें टीम के एक सदस्य ने ग्राहक बनकर तस्कर से सौदा तय किया। मौके पर बोनी अरोड़ा पुत्र भारत भूषण, निवासी नकोदर, डिलीवरी देने पहुंचा, जिसे टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जंगली जीव सांभर के दो कटे हुए सींगों के टुकड़े, हथ्थां-जोड़ी के 6 टुकड़े तथा जंगली बिल्ली की जेर बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में यह आया सामने

पूछताछ के दौरान बोनी अरोड़ा ने बताया कि यह सामान उसे शिवम गुप्ता पुत्र गुलशन राय, निवासी नकोदर, जो ह्लदुर्गा दास पंसारीह्व नामक दुकान चलाता है, द्वारा भेजा गया था। टीम ने तुरंत शिवम गुप्ता की दुकान पर छापा मारकर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह जंगली जीवों के अंगों का अवैध कारोबार करता है और यही सामान उसने बोनी अरोड़ा को डिलीवरी के लिए भेजा था। उसने आगे बताया कि यह सामान वह दीपक उर्फ काला पुत्र विजय कुमार गुप्ता, निवासी नकोदर, जिला जालंधर से खरीदता है, जो नकोदर में वलैती राम पंसारी एवं किराना स्टोर चलाता है।

आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

टीम ने तुरंत दीपक उर्फ काला की दुकान पर छापा मारा, जहां से जंगली जीव सांभर के दो कटे हुए टुकड़े और एक हथ्थां-जोड़ी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान दीपक उर्फ काला ने स्वीकार किया कि उसी ने यह सामान शिवम गुप्ता को सप्लाई किया था। टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री सहित थाना नकोदर में पेश किया तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दशहरे के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को एम.पी तिवारी ने किया सम्मानित

मोरिंडा, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक दशहरे के अवसर पर मोरिंडा में कबड्डी टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित...
article-image
पंजाब

खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

सड़क पर आवारा पशु आने से गाडी खेत मे पलटी, चालक बाल बाल बचा

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर-बंगा रोड पर गुरुद्वारा मट साहिब के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण टाटा 407 गाड़ी खेत मे पलट गई, इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से...
पंजाब

ओवरलोडिड बसों व अन्य वाहनों के काटे गए चालान

होशियारपुर, 23 अक्टूबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी आर.एस. गिल ने बताया कि कमाही देवी, दातारपुर और तलवाड़ा क्षेत्रों में बस ट्रांसपोर्टर्स द्वारा यात्रियों को ओवरलोड करके उनकी जान को खतरे में डालने के कई मामले...
Translate »
error: Content is protected !!