नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के 17 बच्चों ने हासिल किए पदक : डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

by

होशियारपुर, 09 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के विजेता बच्चों बच्चों का हौंसला बढ़ाया व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनवाएं दी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीतकर होशियारपुर का नाम रोशन किया। इस मौके पर डिप्टी डी.ई.ओ सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।
लवली यूनिवर्सिटी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में होशियारपुर के 19 बच्चों ने भाग लिया। डांस की अलग-अलग कैटागिरी में बच्चों ने 12 गोल्ड मैडल, 2 रजत व 3 कांस्य पदक जीत कर होशियारपुर का नाम रोशन किया।
जानकारी देते हुए बच्चों की डांस कोच सरकारी स्कूूल आदमवाल की हैड टीचर प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के 350 बच्चों ने भाग लिया। इनमें अरीषा अग्रवाल, मानवी, वनीता, समृद्धि, अनीका,  सानवी, प्रणया, जसजोत, प्रन्वी, अविशी डोगरा, अनीका अत्री, श्रान्या, जसमायरा, मान्या, जसमनराज सिंह, वंशिका गौतम ने मैडल हासिल किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिकारा राइड, हाउसबोट, क्रूज, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को किया शुरू :गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए...
article-image
पंजाब

जांच के घेरे में – अकाली-भाजपा सरकार ने 12 साल पहले बनाया था अटारी बॉर्डर पर 31 करोड़ का सीड फार्म

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अटारी बॉर्डर से सटे गांव रानियां में 12 साल पहले शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से 31 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया सीड फार्म अब जांच के घेरे...
Translate »
error: Content is protected !!