4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का रखा जाएगा शिलान्यास : केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी व मुख्य मंत्री भगवंत मान की आमद संबंधी तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

by

होशियारपुर, 09 जनवरी:
केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की 10 जनवरी को होशियारपुर आमद संबंधी प्रबंधों का आज सांय डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, आई.ए.एस दिव्या.पी, नेशनल हाईवे के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 10 जनवरी को केंद्रीय मंत्री व मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से होशियारपुर की दशहरा ग्राउंड में आयोजित समागम के दौरान 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास रखा जाएगा। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, मेडिकल, बिजली, स्टेज प्रबंध, मीडिया, ट्रैफिक आदि के अलावा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही व ईमानदारी से निभाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ट्रैफिक के भी सुचारु प्रबंध किए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या न आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के साइंस तथा एजुकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों का विदायगी समारोह करवाते हुए विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर साइंस...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जी जयंती 10 मई को श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर : 5 मई :  श्री ब्राह्मण सभा रजि: गढ़शंकर की बैठक अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई। जिसमें श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों व सदस्यों...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को जत्था रवाना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ; नई आबादी में पड़ते टाकी मोहल्ला से एक जत्था भगत प्रेम सिंह की अगुवाई में बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों को रवाना हुआ। इस मौके पर झंडे की रस्म...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दी वैश्विक साज़िश की चेतावनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार ने दक्षिण एशिया को अस्थिर करने की एक गहरी और सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साज़िश को लेकर गंभीर चेतावनी...
Translate »
error: Content is protected !!