करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

by
कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय जांच की तो अकूत संपत्तियों का खुलासा हुआ।  नौकरी से हुई आय और खरीदी गई संपत्तियों की कीमत में करीब एक करोड़ रुपये का अंतर मिला, जिसका स्पष्टीकरण रिटायर इंस्पेक्टर नहीं दे सका। जिसके बाद विजिलेंस ने शासन के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर वर्ष 2016 में पुलिस विभाग से रिटायर हो चुके हैं।
                    मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले रिटायर् इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड में रहते हैं। जौनपुर में रहने वाली उनकी पत्नी ने वर्ष 2019-20 में शासन में पति की काली कमाई को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने गोपनीय जांच की थी। गोपनीय जांच में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की काली कमाई का खुलासा हुआ तो शासन ने खुली जांच के आदेश दिए। 25 फरवरी 2023 को रिटायर् इंस्पेक्टर के खिलाफ खुली जांच की शुरुआत हुई। करीब एक वर्ष तक जांच चली जिसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई का पता चला। रिटायर इंस्पेक्टर से जब विजिलेंस ने काली कमाई का जरिया पूछा तो वह कोई भी वाजिब कारण नहीं बता सके। जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। शासन के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
                    विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान रिटायर इंस्पेक्टर के इनकम टैक्स रिटर्न, संपत्तियों का ब्योरा और बैंक ट्रांजेक्शन आदि से जुड़े सभी दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए। इनका आंकलन करने से पता चला कि जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सर्विस काल में 1,68,47,924 रुपये कमाए थे। जबकि इसी दौरान उन्होंने 2,74,14, 817 रुपये खर्च किए। इस हिसाब से रिटायर इंस्पेक्टर ने 1,05,66,893 रुपये अधिक खर्च किए। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पहली पत्नी जौनपुर में ही रहती हैं। आरोप है कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने पहली पत्नी की अनदेखी करते हुए दूसरी शादी कर ली और उनके साथ लखनऊ में रहने लगे। इधर जब उनकी पहली पत्नी को जानकारी हुई तो उन्होंने पति पर मुकदमा किया। इसके साथ ही पति की काली कमाई का राज विजिलेंस के सामने खोल दिया। जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी से रिटायर्ड इंस्पेक्टर के एक बेटा व बेटी है जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्करी का बड़ा खुलासा : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई बरामद

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी से जुड़े एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है। यह...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में बरसात और जलभराव से हुए नुकसान का लिया जायजा

फसलों का नुकसान होने सहित कई घर भी हुए क्षतिग्रस्त , मौके पर सांसद ने सिंचाई सचिव को फोन करके ड्रेनेज की सफाई हेतु कदम उठाने को कहा श्री चमकौर साहिब, 14 जुलाई: श्री...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर : नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने पर दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। दिल्ली :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठने में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि तीसरे...
Translate »
error: Content is protected !!