कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय

by
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ का भाजपा में जाना तय लग रहा है । वह शनिवार से दिल्ली में हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों आज शाम 5 बजे भाजपा जॉइन कर सकते हैं। उनके खास समर्थक भी दिल्ली में हैं। रविवार को कमलनाथ दिल्ली में अपने बंगले से निकले। मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने कहा- अभी तो मेरी कहीं बात नहीं हुई है। मैं तेरहवीं में जा रहा हूं। भाजपा से जुड़े सूत्र समय को लेकर आश्वस्त नहीं हैं, उनका कहना है कि कमलनाथ और नकुलनाथ आज या कल कभी भी शामिल हो सकते हैं। आज पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है। मप्र के कुछ कांग्रेस विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ को 30 विधायकों ने ही नया रास्ता सुझाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत कक्कड़ में दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। सिरमौर  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका...
Translate »
error: Content is protected !!