ग्राम पंचायत कक्कड़ में दी कानूनी जानकारियां : मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग: अनीष कुमार

by

हमीरपुर 09 नवंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अदालत में लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालतों और आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर भी किया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है। अनीष कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, नालसा मोबाइल ऐप, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों और कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां भी दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 में होगी ‘मिस मिंजर क्वीन’ प्रतियोगिता, ऑनलाइन ऑडिशन शुरू

31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन चरणों में होगा मुकाबला, विजेता को मिलेंगे 51 हजार रुपये एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान इस वर्ष भी ‘मिस मिंजर क्वीन’ सौंदर्य प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, EC ने जारी की नोटिफिकेशन… कब डाले जाएंगे वोट जानिए !!

एएम नाथ : शिमला l  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

एएम नाथ। मंडी राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने उदयपुर में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चंबा के उदयपुर में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!