स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका अहम : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने रावमापा रायपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
स्कूल के अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा
लोगों की समस्याएं सुनी, मौके पर किया निपटारा
चंबा , 9 नवंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय लोक संस्कृति और कलाओं को संजोए रखने के लिए विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह बात आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर में दो दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति और लोक कला की राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के माध्यम से इस तरह के आयोजन कर स्थानीय लोक संस्कृति को संजोए रखने का अथक प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थी ही अपने पूर्वजों की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी विद्यार्थियों का अपनी स्थानीय संस्कृति के साथ विशेष लगाव है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर की इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय संस्कृति प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोक संस्कृति के इन प्रहरियों को भी एनसीसी एनएसएस एवं स्काउट एंड गाइड की भांति शिक्षा के क्षेत्र में अलग से अधिमान देने के लिए मामला प्रदेश सरकार से भी उठाया जाएगा|
उन्होंने स्थानीय स्कूलों की मांगों को पूर्ण करते हुए स्कूल के निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने व अतिरिक्त शौचालय के निर्माण के लिए 4 लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की ।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष को स्कूल प्रबंधन व जिला खेलकूद व सांस्कृतिक संघ ने शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, डिप्टी डीईओ जितेश्वर सूर्या , प्रधानाचार्य सीसे स्कूल रायपुर राजकुमारी, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति रायपुर विकासकुमार , जिला महासचिव विज्ञान अध्यापक संघ चंबा विनोद ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक

नाहन, 24 मार्च। जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत 6 हजार, 488 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था जिसके तहत दिसंबर, 2025 तक 4 हजार, 508 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 अप्रैल से चलेगा किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का अभियानः डीसी

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला एवं प्रदेश के अग्रणी बैंक, पीएनबी द्वारा बचत भवन ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं तो भाजपा को दाल देना वोट : फैसले से नाखुश हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट नहीं देना चाहिए – उमर अब्दुल्ला

साम्बा :   नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर लोग अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं। जिन लोगों ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया, उन्हें बीजेपी (बीजेपी न्यूज) को...
Translate »
error: Content is protected !!