कमलेश ठाकुर ने देहरा कस्बे के लिए विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का किया शुभारंभ

by

लोगों की समस्याएं सुनी , मौके पर किया निपटारा
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा कस्बे के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले 11 के.वी. एच.टी. और एल.टी. विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।


इस दौरान उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर 10.17 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से देहरा शहर की बिजली लाइनों को आधुनिक तकनीक के साथ जमीन के नीचे बिछाया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जनता को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल शहर की सुंदरता में निखार आएगा, बल्कि खराब मौसम या तकनीकी कारणों से होने वाले बिजली कटों से भी स्थानीय जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमिगत केबल बिछाने से बिजली के झूलते तारों से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा समाप्त होगा और शहरवासियों को निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। अंत में उन्होंने स्थानीय जनता को इस नई सौगात के लिए बधाई दी और क्षेत्र की उन्नति के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके उपरान्त विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
कार्यक्रम के दौरान विधुत बोर्ड के मुख्य अभियंता अजय गौतम , अधीक्षण अभियंता कुलबीर जसल ,अधिशासी अभियंता बालेश शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीर सिंह, वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा , पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी ,विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि
तथा बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंच को दिया धक्का , खौलते पानी में गिरा और मौत : देहरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा : देहरा के नारी गांव में मुंडन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। देहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 91.53 लाख रूपये से बसोली में बनने वाले पीएचसी भवन का किया भूमि पूजन, पीएचसी बसोली बनने से लगभग 10 हजार लोग होंगे लाभान्वित: सत्ती

ऊना 6 अप्रैल: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!