पंच को दिया धक्का , खौलते पानी में गिरा और मौत : देहरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by

कांगड़ा : देहरा के नारी गांव में मुंडन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। देहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (62) के रूप में हुई है। वह वार्ड पंच था और 2 बेटों का पिता था। नारी गांव में ही जुल्फी राम के घर पर मुंडन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जुल्फी राम के बेटे सुरजन सिंह की तिलक राज (73 साल) से बहस हुई। सुरजन सिंह ने तिलकराज को धक्का दे दिया। इसी बीच बचाव करने के लिए पंच सुरेंद्र कुमार बीच में आ गया। सुरजन और सुरेंद्र के बीच भी हाथापाई शुरू हो गई। सुरजन ने सुरेंद्र को धक्का दे दिया। जिससे वह बगल में गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। पानी में गिरने से सुरेंद्र कुमार बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए साथ लगते पहले पंजाब के तलवाड़ा और बाद में दसूहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और कार्यक्रम में आए रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए।
इस पर पंजाब की आम आदमी पार्टी ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जब आपका सबसे बड़ा आलोचक आपकी प्रशंसा करता है, तो इसका मतलब है कि आप सही रास्ते पर हैं। साथ ही उन्होंने सुनील जाखड़ को धन्यवाद दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 की मौत – मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, शादी समारोह से आ रहे थे वापस

रोहित भदसाली मंडी : जिला मंडी में चौहारघाटी के वरधान में एक कार कल शनिवार को दुर्घनाग्रस्त हो गई थी । उक्त दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी दफ्तरों का किया औचक दौरा : लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए तहसील कॉम्पलैक्स में अपना कैंप दफ़्तर स्थापित करने के लिए डीसी और एसएसपी को निर्देश  

होशियारपुर, 14 दिसंबर :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की कार्यवाही को जारी रखते हुए गुरूवार को स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स में लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं निर्विघ्न मुहैया करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेन्द्र मोदी की हर पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ते हैं प्रदेशवासी : हिमाचल का संपूर्ण विकास नरेन्द्र मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

रैली में भारी से भारी संख्या में आने के लिए सभी का धन्यवाद एएम नाथ। मण्डी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण विकास नरेन्द्र मोदी की गारंटी है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला स्कूल के हेल्थ केयर विषय के छात्रों ने पीजीआई का किया भ्रमण

हेल्थ केयर से जुड़ी जानकारी हासिल की बी बी एन, 9 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुलरवाला के हेल्थ केयर विषय के 15 विद्यार्थियों ने देश के सुप्रसिद्ध संस्थान पीजीआई में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!