*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

by
एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।
May be an image of 10 people, temple and tree
विधायक कमलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत को विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये पंचायत स्तर के कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। अब तक देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए एक वर्ष के भीतर धरातल पर कार्य आरंभ हो गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही हरिपुर अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप मे स्थापित किया जाएगा तथा लोगों की सुविधा के लिए हर सप्ताह एसडीएम एक दिन और खंड विकास अधिकारी हरिपुर में 2 दिन बैठेंगे, जिससे जनता को बार-बार देहरा न आना पड़े और कार्य नजदीक ही पूरे हो सकें।
May be an image of 8 people, people studying, hospital and text
इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि देहरा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत धार पंचायत की पाँच सड़कें नाबार्ड योजना के अंतर्गत स्वीकृत हो चुकी हैं। साथ ही धार से धंगड़ वाया लूनसू सड़क के निर्माण पर 6 करोड़ रुपये और हरिपुर से सकरी-घेरा सड़क को डबल लेन करने हेतु 10 करोड़ रुपये विस्तारीकरण के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विधायक ठाकुर ने जल शक्ति विभाग को आठ पंचायतों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लूनसू क्षेत्र के खारे पानी की समस्या दूर की जाएगी तथा पाइपलाइन और पेयजल स्रोतों की मरम्मत की जाएगी ताकि लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
May be an image of 11 people, dais and text
उन्होंने यह भी बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में अग्रणी है, जहां 10 में से 4 नए पटवार सर्कल देहरा के लिए स्वीकृत हुए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और लोगों की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति में कोई कोताही न बरती जाए।
May be an image of 9 people, temple and text
अपने दौरे के दौरान विधायक ने गवर्नमेंट हाई स्कूल धार व धंगड़ का निरीक्षण भी किया और साथ ही बच्चों से संवाद किया तथा विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने धंगड़ पंचायत को 4 लाख रुपये की राशि नालियों एवं पेयजल व्यवस्था पर खर्च करने के लिए कहा।
May be an image of 9 people, people studying and dais
विधायक ने जनता से आग्रह किया कि विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली व पानी की योजनाएँ क्षेत्र को नई दिशा देंगी।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल चौधरी, पीडब्ल्यूडी विभाग से सहायक अभियंता गुरबचन सिंह, विद्युत विभाग से अरविंद धीमान सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
article-image
पंजाब

77th Annual Guga Jahir Veer

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 26 : The 77th Annual Guga Jahir Veer Fair was celebrated with great devotion and enthusiasm at Village Ajnoha in District Hoshiarpur, under the leadership of Sewadar Baba Harkirat Singh...
Translate »
error: Content is protected !!