*दो लाख से बनेगा रामलीला मंच – दशहरा सत्य,धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक : केवल सिंह पठानिया*

by
एएम नाथ। शाहपुर, 4अक्तूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार देर सायं द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण तथा रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
May be an image of 1 person, crowd and temple
विधायक पठानिया ने कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनका इस रामलीला से वर्षों से आत्मीय जुड़ाव रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने रामलीला मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
May be an image of 11 people, temple and text
उत्सव के दौरान रामलीला का शानदार मंचन हुआ और लोगों ने रंगारंग आतिशबाज़ी का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, ज़िप सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,कमल कटोच, देवराज, मदन शर्मा, अश्वनी शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है सनातन संस्कृति – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!