स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल : अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर जाकर इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-वेस्ट) एकत्र करने की व्यवस्था शुरू की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, प्रदूषणमुक्त और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, साथ ही ई-वेस्ट के सुरक्षित व वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करना भी है।
नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस पहल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में बिखरे हुए या अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का समुचित निस्तारण किया जाएगा ताकि ये कचरे पर्यावरण या मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध न हों।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पड़े अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निर्धारित तिथियों को ही नगर निगम के अधिकृत सफाई कर्मियों को सौंपें। इससे संग्रहण प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनी रहेगी।
ये उपकरण रहेंगे ई-वेस्ट में शामिल
उन्होंने बताया कि ई-वेस्ट संग्रहण में पुराने या खराब मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, सीएफएल, बल्ब, कंप्यूटर, लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर, टीवी, रेडियो, डीवीडी प्लेयर, सेटदृटॉप बॉक्स, मिक्सी, प्रैस सहित अन्य कोई भी खराब या अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल रहेंगे।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि इस पहल से नागरिकों को अपने घरों से ही ई-वेस्ट निपटान की सुविधा मिलेगी, जिससे अनियंत्रित कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में कमी आएगी और शहर का पर्यावरण स्वच्छ व सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ ऊना – स्वस्थ ऊना के इस जन अभियान में नगर निगम ऊना का सहयोग करें और अपने शहर को स्वच्छता का आदर्श बनाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-2026: पांचवें दिन 121 कलाकारों ने दिया ऑडिशन …अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच के लिए अब तक 624 कलाकारों की प्रतिभा परखी गई

20 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों के होंगे ऑडिशन एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया लगातार...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त राशि का आग्रह : उप-मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट दौरान किया

रोहित भदसाली। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट कर हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की प्रगति के बारे में चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
Translate »
error: Content is protected !!