चिंतपूर्णी नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट : 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा असूज नवरात्र मेला

by

रोहित नाथ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 5 अक्तूबर: माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले असूज नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को माईदास सदन में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई।

एसडीएम ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसएमओ को चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

चार सेक्टरों में बांटा जाएगा मेला क्षेत्र

मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी।

एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को मेले से पहले पेयजल टैंकों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए चार स्थानों पर प्याऊ भी स्थापित किए जाएंगे।

बिजली और अग्निशमन व्यवस्था की होगी जांच

विद्युत विभाग को मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग को वाहनों और अग्निशमन उपकरणों का मेले से पहले निरीक्षण करने तथा खराब हाइड्रेंट को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

भीख मंगवाने वालों पर रहेगी विशेष नजर

एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान विशेष टास्क फोर्स गठित कर भीख मंगवाने की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। बच्चों से भीख मंगवाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तीन स्थानों पर मिलेगी दर्शन पर्ची

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन पर्ची माईदास सदन, शंभू बैरियर और एमआरसी में उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक का शव देनोवाल खुर्द के शराब के ठेके के निकट से बरामद

गढ़शंकर: गांव देनोवाल खुर्द के निकट शराब के ठेके के निकट से युवक का पुलिस ने शव बरामद कर कबजे में ले लिया। जिसकी पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी टीचर कालोनी बलाचौर...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!