गढ़शंकर रैली की सफलता के लिए हलका चब्बेवाल बसपा मीटिंग में पहुंचे डॉ. करीमपुरी

by

गुरु साहिबान विरोधी टिप्पणियों की की गई निंदा
हुशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  बहुजन समाज पार्टी हलका चब्बेवाल के अधिकारियों की मीटिंग एडवोकेट पलविंदर माना जिलाध्यक्ष और हलका प्रभारी के नेतृत्व में कम्युनिटी सेंटर चब्बेवाल में हुई, जिसमें पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व सदस्य राज्यसभा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्टेट कोऑर्डिनेटर चौधरी गुरनाम सिंह विशेष रूप से हाजिर थे।इस अवसर पर करीमपुरी ने हलका चब्बेवाल के पार्टी के आगुओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि 15 जनवरी को गढ़शंकर में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का जन्मदिन पंजाब संभालो मुहिम के तहत जन कल्याण दिवस के तौर पर मनाया जाएगा, जिसमें केंद्र और पंजाब की सरकारों की लोक विरोधी, गरीब , मजदूर विरोधी और पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने मनरेगा रोजगार योजना खत्म करके गरीब परिवारों के रोजगार को खत्म किया है, इसके विरोध में बसपा बड़े स्तर पर विशाल रैली करेगी।करीमपुरी ने कहा जन कल्याण दिवस मौके केंद्र और पंजाब सरकार की कृत्री मजदूर, गरीब किसान, छोटा दुकानदार, मुलाजिम विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। करीमपुरी ने कहा आम आदमी पार्टी सतगुरु रविदास जी, बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर और अन्य महान गुरु साहिबान के विरोधी पार्टी है, इसी कारण जहां पंजाब में सतगुरु रविदास जी के स्थानों, डॉ. अंबेडकर साहिब के बुतों को तोड़कर बेअदबी की जा रही है, वहां दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता अतिशी द्वारा की गईं सिख गुरु साहिबान पर अपमानजनक टिप्पणियां सहनयोग्य नहीं हैं, जिसकी बहुजन समाज पार्टी निंदा करती है।इस अवसर पर करीमपुरी ने आंदोलन को सफल करने के लिए हलके की लीडरशिप की ड्यूटियां लगाईं और भारी संख्या में हलका चब्बेवाल के लोगों को गढ़शंकर पहुंचाने के दिशा-निर्देश जारी किए।इस मौके जिला अध्यक्ष दलजीत राय, राकेश किट्टी जिला प्रभारी, दविंदर सिंह बाहोवाल बामसेफ प्रभारी, सतपाल बडला जनरल सेक्रेटरी, विक्की बंगा, राजेश भुन्नो, प्रेम सिंह खालसा, बाबू रोशन लाल, सिमरू राम, डॉ. हरनेक सिंह, ठेकेदार जस्सी खानपुर, मिशनरी गायिका नीलम जस्सल, चरणजीत बाहोवाल, जोगिंदर सिंह पूर्व सरपंच, जरनैल सिंह, जगदीप सिंह, संतोष सिंह, तेजपाल सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर सीएम मान की 7 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक, संशोधनों पर मंथन

चंडीगढ़, 27 सितंबर। ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को...
article-image
पंजाब

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी आप में शामिल

जालंधर: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी, पूर्व पीएसएससी निदेशक और वार्ड नंबर-78 से पार्षद जगदीश राम समराय और...
Translate »
error: Content is protected !!