कमिशन के चक्कर में कुछ डाक्टर मरीजों को महंगी लैब में भेजते

by

नंगल बीबीएमबी अस्पताल के गेट आगे दिया गया धरना,मैनजमेंट विरुध लगाए नारे

नंगल- बीबीएमबी फील्ड इम्पलाइज यूनीयन ने भाखड़ा ब्यास मैनजमेंट द्वारा चलाए जा रहे कनाल अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं ना दिए जाने को लेकर धरना लगाया। इस दौरान यूनीयन के अध्यक्ष विनोद भट्टी,सीटू नेता सुखदेव सिंह डिगवा,राजा सिंह,कामरेड विजय कुमार,रघुवीर सिंह दर्शी ने संबोधन करते हुए मैनजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की और कहा अस्पताल में डाक्टरों की कमी के कारण अस्पताल का बहुत बुरा हाल है।जो डाक्टर अस्पताल में भी मौजूद है वह भी अस्पताल में आए मरीजों को पहले देखने की बजाए उनके घरों में आए मरीजों को पहल देते हैं और अस्पताल में आकर दवाई बेचने वालों से ही बाते करते रहतें है। जब के अस्पताल में गरीब मुलाजम,मजदूर व अन्य आस पास के गांवो के लोग इस अस्पताल पर पूरी तरह निरभर होने के चलते बड़ी आस से दवाई लेने आते हैं।

अस्पताल में अगर कोई छोटा सा एक्सीडेंट का केस आता है तो उसे भी पीजीआई के लिए रैफर कर दिया जाता है। गर्भवती औरतों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डिलिवरी के साधारण केस तक पीजीआई रैफर किए जाते है। अस्पताल के ही स्टाफ द्वारा डिलिवरी केसों को नंगल के एक प्राइवेट अस्पताल में जाने की सलाह दी जाती है। संबोधन करने वाले नेताओं ने दोष लगाया के अस्पताल में कई डाक्टर मरीजों के साथ दुरव्यवहार करतें है। गर्भवती औरतों को बार बार अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहने से लोग काफी परेशान है। कुछ डाक्टर कमिश्न के चक्कर में बाहर से महंगे टैस्ट लिखते है। कुछ डाक्टर की रात की एमरजैंसी में डियूटी इमानदारी से नही करते।  नंगल सिविल अस्पताल खुल गया है। अब तो बीबीएमबी के डाक्टर मरीजों को यह कहतें है के आप सिविल अस्पताल में जाएं,यहां पर डाक्टरों की कमी है। संगठन के नेताओं ने कहा के अस्पताल में डाक्टरों की और अन्य सुविधाओं की कमी है। पर अगर नीयत साफ हो तो जितने यहां पर हैं वह तो बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकतें है। कुछ क लोगों ने कमिश्न के चक्कर में ज्यादा पैसे कमाने के लिए अपने प्रोफैशन की अहमीयत को और अपने जमीर खत्म कर लिया है। सबसे बड़ी बात है के बीबीएमबी मैनजमेंट को बार बार इसके बारे में अवगत कराया जा रहा है। पर मैनजमेंट इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही। इस मौके पर प्राण नाथ,सुनील कुमार,राजा सिंह,जगदेव सिंह,बिमल कुमार,हरपाल सिंह,शिव कुमार,अजमेर सिंह,योगिंदर सिंह,भुपिंदर सिंह,नरिंदर सिंह के इलावा अनेका सीटू वर्कर मौजूद थे।

बीबीएमबी चीफ से संपर्क करने की कोशिश के लिए दफतर गए तो मुलाजमों ने कहा के चीफ साहिब दफतर में नही है तो अस्पताल की  पीएमओ भी दफतर में मौजूद नही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल तनखइया घोषित : पंथक गलतियों के लिए दोषी कर दिया एलान ,अकाली दल इतिहास के सबसे ज्यादा नाजुक दौर में

अमृतसर । सिखों की सर्वोच्च पीठ श्री अकाल तख्त साहिब ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को तनखइया घोषित कर दिया। श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को शून्य वोट – गांव वालों ने पूछा हमने तो दिया था : रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर किया दावा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल नहीं रहे. राज्य की 288 सीटों में से पार्टी को महज 16 सीटों पर मिली जीत से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के...
पंजाब

फ़ेसबुक पर बना मित्र फिर विवाह का वायदा कर मुकरा : महिला की शिकायत पर युवक व उसकी माँ के खिलाफ मामला दर्ज

माहिलपुर :   फ़ेसबुक पर बने मित्र प्रदीप सिंह दुआरा शादी से इंकार करने पर प्रदीप सिंह व उसकी माँ कुलविंदर कौर पर दुष्कर्म, साजिश रचने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को 10 बेंच भेंट किए

गढ़शंकर : बच्चे हमारा भविष्य हैं, उनकी शिक्षा के लिए दान सर्वोत्तम दान है। ये विचार कालेवाल बीत निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त कैप्टन वरिंदर कुमार शर्मा ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बीनेवाल के बच्चों को बेंच...
Translate »
error: Content is protected !!