गरली बालिका आश्रम भागी छात्राएं- पहले पठानकोट फिर पहुंची शिमला, पुलिस ने किया डिटेन

by

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा जिला के गरली बालिका आश्रम से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं को शिमला पुलिस ने डिटेन कर लिया है। दोनों छात्राओं को औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कांगड़ा पुलिस के हवाले किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये दोनों छात्राएं पहले पठानकोट गई और फिर शिमला के लिए रवाना हुई। शिमला पुलिस ने बालूगंज क्षेत्र में इन दोनों छात्राओं को सुरक्षित डिटेन किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों छात्राएं अपनी मर्जी से भागी थीं। गरली बालिका आश्रम में रहने वाली छात्राएं स्कूल से पढ़ाई के बाद आश्रम को वापस लौट रहीं थीं। इस दौरान आश्रम का केयरटेकर भी चल रहा था। मगर दो नाबालिग छात्राएं अचानक गायब हो गईं। इससे आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इनमें से एक छात्रा की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष और दूसरी की 16 वर्ष है।इसके बाद प्रबंधन ने इसकी सूचना रक्कड़ पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू की।

—————————–
पहले भी एक बार आश्रम से भाग चुकी हैं

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं पहले गरली से पठानकोट पहुंचीं। इसके बाद पठानकोट से शिमला जाने वाली बस में सवार हो गईं। इस दौरान छात्राओं ने कंडक्टर के मोबाइल फोन से किसी को कॉल किया। इसी आधार पर पुलिस ने छात्राओं को ट्रेस किया। आज सुबह पुलिस ने शिमला के बालूगंज में दोनों को पुसुरक्षित डिटेन कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दोनों लड़कियां पहले भी एक बार आश्रम से भाग चुकी हैं। इसे लेकर भी रक्कड़ पुलिस थाना में मामला दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के लिए पांच आरोपियों पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मोहन लाल पुत्र हंसराज वासी कोट मैरा की शिकायत पर पांच लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहन...
article-image
पंजाब

The lifting issue is being

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha  : Oct 26-  Continuing  its spree to visit grain markets in the district, Deputy Commissioner Komal Mittal accompanied by local MLA Karambir Singh Ghuman, SSP Surendra Lamba and concerned officials...
article-image
पंजाब

Under the campaign being run

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : Under the directions of SSP Hoshiarpur Surender Lamba IPS District Hoshiarpur, under the able leadership of SP Sarabjit Singh Bahia, SP Manoj Kumar, SP Navneet Kaur and SHOs of various...
article-image
पंजाब

25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

होशियारपुर, 21 सितंबर: पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!