करंगड़ नाग की महिमा” भजन का हुआ विमोचन हुआ : मास्टर सुरेश के भजन का पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने किया विमोचन

by

एएम नाथ। चम्बा :   चम्बा जिला की साल घाटी से सबंध रखने वाले पल्हुंई पंचायत के निवासी मास्टर सुरेश के भजन “करंगड़ नाग की महिमा” का विमोचन आज यूट्यूब पर किया गया। यह विमोचन चम्बा सदर के पूर्व विधायक पवन नैय्यर द्वारा किया गया।

इस गाने को गाया मास्टर सुरेश ने है तथा लिखा भी उन्होने ही है। इसे संगीत दिया है सीपी स्टूडियो शाहपुर व फिडियो शूट किया है बॉबी ठाकुर ने निर्देशन किया है सुभाष प्रिंस ने। उन्होंने पूर्व विधायक के साथ साथ अपनी पूरी टीम का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों से वो मेलों जातर ओर जागरण में गा रहे हैं परंतु पहली बार यह भजन रिकार्ड किया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक ने सुरेश को बधाई दी। उन्होने कहा कि मास्टर सुरेश काफी अच्छा गाते हैं। उन्होने बताया कि जो भजन आज रलीज किया है उसे काफी सुंदर गाया है। उन्होने दर्शकों से भी ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट की अपील की।


इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा नीलम नैय्यर, जिला परिषद सदस्य करियां वार्ड मनोज कुमार साहो मण्डल के भाजपा मण्डलाध्यक्ष विजय भारद्वाज, उप-प्रधान पल्हुंई पंचायत मोनू कुमार गायक सुभाष प्रिंस, हसनदीन, अशोक कुमार, किशन चंद इत्यादि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा...
Translate »
error: Content is protected !!