सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया अंशदान, प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर योगदान की अपील

by
एएम नाथ / रोहित जसवाल। ऊना, 07 दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गोंदपर जयचंद में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ऊना के उपनिदेशक कर्नल (सेवानिवृत्त) एस. के. कलिया ने उप मुख्यमंत्री और उनके निजी स्टाफ को सशस्त्र सेना का झंडा लगाकर उनसे योगदान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रित परिवारों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र सेना झंडा दिवस उन अमर वीरों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए या गंभीर रूप से घायल हुए।
उन्होंने बताया कि इस दिवस पर लगाए जाने वाले विशेष झंडे के माध्यम से एकत्रित राशि शहीद सैनिकों के परिजनों, अपंग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर खर्च की जाती है। यह दान राशि पूरी तरह से आयकर मुक्त होती है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि वे इस पुनीत कार्य के लिए अधिक से अधिक योगदान देकर देश के वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय : रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने

चंडीगढ़ : अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (आोसीए) के अध्यक्ष चुने गए। एशियाई संस्था की 44वीं आम सभा में वह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को मंडी कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में कर लिया तलब

मंडी।: गाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैग रॉड लगाने और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन को मौके से भगा ले जाने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने जिला कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!