विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

by
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) की कार्य प्रणाली की समीक्षा कर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 450 मेगावाट की शोंग टोंग विद्युत परियोजना की समीक्षा की और इसे दिसंबर, 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य को पूरा करने के लिए इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। इस परियोजना से समय पर बिजली उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने समानांतर ट्रांसमिशन लाइन स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने 130 मेगावाट की काशांग-II और III, 48 मेगावाट की चांजू- III, 40 मेगावाट की रेणुका बांध और 191 मेगावाट की थाना प्लाऊण जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निदेर्शों की सख्ती से अनुपालना से सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने पंप भंडारण परियोजनाओं की स्थापना पर बल दिया और निगम को प्रस्तावित 1630 मेगावाट की रेणुकाजी पंप भंडारण परियोजना और 270 मेगावाट की थाना प्लाऊण पंप भंडारण परियोजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंप भंडारण परियोजनाएं व्यस्त समय में बिजली की आपूर्ति करने और ग्रिड पर भार कम करने में उपयोगी हैं।
उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा का दोहन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एचपीपीसीएल कार्यान्वित की जा रही सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निगम को राज्य भर में नई सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए नए स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में प्रस्तावित एक मेगावाट हरित हाइड्रोजन संयंत्र की भी समीक्षा की और परियोजना को जून, 2026 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को अपनी कार्यशैली में व्यावसायिकता अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अगले वर्ष तक हिमाचल प्रदेश को देश का हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव ऊर्जा राकेश कंवर, प्रबंध निदेशक एचपीपीसीएल आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिमला में उपस्थित रहेे, जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश : पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे

एएम नाथ। शिमला :  पुलिस वाले न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह कठिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

ऊना, 28 अगस्त – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!