करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का बड़ा फैसला

by
इससे पहले रक्षाबंधन पर भी पुरुषों को दी गई थी छुट्टी
एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद आगामी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे।
सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में भाजपा का प्रदर्शन : मुकदमों से नहीं टूटेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल – जयराम ठाकुर

भाजपा कार्यकर्ताओं पर शिकायत मिलते ही कार्रवाई, विरोधियों के खिलाफ शिकायतों पर नहीं; लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी भाजपा बिलासपुर। भाजपा ने घुमारवीं से जुड़े पुलिस कार्रवाई और शिकायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जायका के तहत प्रोजेक्ट स्वीकृत करने के लिए पीएम का आभार एक हफ़्ते में केंद्र द्वारा स्वीकृत हुए दो वाह्य सहायता प्रोजेक्ट, 3000 करोड़ रुपए से...
Translate »
error: Content is protected !!