करसोग बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू

by
करसोग :  करसोग बाजार में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत करसोग उपमंडल प्रशासन ने जनहित में करसोग बाजार में यातायात व्यवस्था को साफ मौसम के दौरान वन-वे करने के निर्देश जारी किए है।
एसडीएम करसोग नरेन्द्र सिंह की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही गैस एजेंसी गोदाम, गांव न्यारा से इमला खड्ड बरल पूल करसोग बाईपास रोड से संचालित होगी। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि करसोग बाजार में नगर पंचायत द्वारा नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस ड्रेनेज सिस्टम के बनने के पश्चात भी करसोग बाजार, भारी वाहनों की आवाजाही के लिए केवल रात्रि के समय सांय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि दिन के समय सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही वाईपास रोड से ही मान्य होगी।
उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि इमला खड्ड पुल से लेकर गैस एजेंसी गोदाम तक सभी प्रकार के छोटे या हल्केे वाहनों के लिए भी यातायात व्यवस्था एक तरफा रहेगी। सभी प्रकार के छोटे वाहन जो डिग्री काॅलेज ममेल, बरल की ओर से सनारली की तरफ चलेगे, वे सभी बाईपास होते हुए जाएंगे, जबकि सनारली की ओर से बरल, ममेल डिग्री काॅलेज की ओर आने वाले सभी प्रकार के छोटे या हल्के वाहन गैस एजेंसी गोदाम से बसस्टैंड, करसोग बाजार होते हुए नीचे की ओर आएंगे। उन्होंने कहा कि करसोग से टकरोल रोड सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा।
एसडीएम ने अपने आदेशों में कहा है कि आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहनों आदि को इन आदेशों का पालन करने में छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त, ऐसे निजी वाहन, जिनमें आपातकालीन स्थिति में मरीजों का आवागमन आवश्यक होगा और ऐसे निजी वाहनों में मरीज होने पर, आवागमन की छूट रहेगी। उहोंने पुलिस विभाग को भी इन आदेशों का सुचारू पालन सुनिश्चित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए है। एक तरफा यातायात व्यवस्था के यह आदेश साफ मौसम में ही मान्य होंगे।
गौरतलब है कि गत दिनों गैस एंजेसी गोदाम गांव न्यारा से इमला खड्ड पुल तक बने बाईपास रोड की फिटनैस जांचने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा इस बाईपास रोड पर 47 सीटर बस का सफलता पूर्वक ट्रायल कर वाहनों की आवाजाही के लिए साफ मौसम में सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ विभाग को जनजातीय क्षेत्र में 17 जून से पहले स्वीकृत पदों में से 50 फ़ीसदी पद भरने के निर्देश

माननीय हाईकोर्ट ने जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख लिया कड़ा संज्ञान : डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि बुधवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृत्रिम अंग लगाने हेतू उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे शिविर – डीसी राघव शर्मा

ऊना, 26 अगस्त – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए दिव्यांगता मूल्याकंन शिविर आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित : चंबा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह-एडीएम

एएम नाथ। चम्बा  ;  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 अक्टूबर तक एनएचएआई को आवश्यक भूमि का कब्जा सौंपने का दिया निर्देश

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की विभिन्न पायलट परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि का कब्जा 15 अक्टूबर तक एनएचएआई के...
Translate »
error: Content is protected !!