सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

by
एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड भट्टियात की ग्राम पंचायत मेल में किये जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा को लेकर आज कार्यालय जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्याे से पंचायतों में रहने वाले लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गांवों को रोल मॉडल के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विभिन्न कार्यों को निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्राम पंचायतों में पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, संपर्क मार्गो एवं आवास, कृषि व बागवानी, सामाजिक सुरक्षा, बिजली एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धति, डिजिटलाइजेशन, वित्तीय समावेशन और आजीविका एवं कौशल जैसे कार्यों के अनुरूप तैयार की गई कार्ययोजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत मंगला और ग्राम पंचायत मेल में चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किए गए कार्यों की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करें।
बैठक में उक्त ग्राम पंचायतों में योजना के तहत हो रहे विभिन्न विभागीय विकासात्मक कार्यो पर तैयार की गई सैल्फ पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला की चिन्हित दोनों ग्राम पंचायतो में किए जा रहे कार्यो को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने और योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान, भू संरक्षण अधिकारी राजीव मिन्हास, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, सहायक अभियंता दिनेश कुमार व सहायक अभियंता गौरव ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समेत जनता से किए सभी वादे पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा अति आवश्यकः राघव शर्मा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों का एक घंटे तक डीसी ने किया मार्गदर्शन |

ऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह : महाविद्यालय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका- आशीष बुटेल

मंडी, 14 दिसंबर :  मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा की राजकीय संस्कृति महाविद्यालय सुंदरनगर हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सन 1923 में संस्कृत भाषा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : DC मुकेश रेपसवाल

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवा नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चम्बा मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!