कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत: करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम

by

करसोग/ चिंतपूर्णी  :  विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत हो रही है। करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया।  इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम दे दिया और  किनौर में तेजवंत नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर  दी ।

टिकट आवंटन पर पार्टी में बगावत के चलते करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता महेश राज को टिकट मिलने से नाराज करसोग कालेज की एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया । 71  एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष को ईमेल से इस्तीफा भेजा है। एनएसयूआई जगतराम जगत के लिए टिकट की वकालत कर रही थी।  एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में टिकट का सही आवंटन नहीं किया है। ऐसे में सभी सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है।

उधर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि दागदार चरित्र वाले व्यक्ति को टिकट मिलने से चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता नराज है। उन्हीनो लिखा कि मैं पार्टी हाईकमान से कहना चाहता हूं कि चिंतपूर्णी विधानसभा से किसी साफ छवि वाले कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाए।। इस बीच अंब में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ कुलदीप ने बैठक की और  पार्टी हाईकमान को दो दिन में चिंतपूर्णी से टिकट बदलने का अल्टीमेटम दे दिया । उम्हीनो ने कहा कि  हाईकमान के समक्ष अपनी बात रखेगे।  इसके इलावा किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने बगावत कर दी है। तेजवंत नेगी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP University में फीस बढ़ोतरी : एसएफआई ने समर हिल चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में कल शुक्रवार को  एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने समर हिल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के आय के मामले में सरकार का झूठ लगातार बेनकाब – 40 प्रतिशत राजस्व अर्जित करने का आंकड़ा तीन साल से झूठा साबित हो रहा : जयराम ठाकुर

प्रदेशभर में कई यूनिट्स के लिए के खरीदारी के लिए के लिए कोई नहीं आया सामने एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रदान

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मूल्य निर्धारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गैर-लकड़ी वन उपज की नई दरों और रॉयल्टी को मंज़ूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!