कांगड़ा में 18.29 करोड़ से बने एसटीपीआई केंद्र का सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

by

चैतड़ू में खुलेगा आईटी और स्टार्टअप का नया रास्ता, पांच साल में 400 को रोजगार

हिमाचल में रहकर ही युवा बनाएंगे बेहतर करियर, आईटी निवेश को मिलेगा बढ़ावा: सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिले में आईटी और स्टार्टअप क्षेत्र को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को गग्गल हवाई अड्डे के समीप चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का उद्घाटन किया।

इस केंद्र के शुरू होने से कांगड़ा सहित प्रदेश के युवाओं को तकनीक आधारित रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार, यहां 15 से 20 उभरते उद्यमियों को सहयोग मिलेगा, जबकि अगले पांच वर्षों में 350 से 400 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में उभरते गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि आईटी कंपनियां हिमाचल में निवेश करें और स्थानीय युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एसटीपीआई केंद्र स्थापित होने से स्थानीय उद्यमियों, स्टार्टअप और आईटी पेशेवरों को आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी सहित प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
————————==-
106 प्लग-एंड-प्ले सीटों की सुविधा

चैतड़ू स्थित इस केंद्र में आधुनिक तकनीकी और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां 106 प्लग-एंड-प्ले सीटें, चार प्रबंधक केबिन और 5,031 वर्ग फुट का रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा 40 सीटों वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस और मीटिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी), रिसेप्शन एरिया, अतिथि कक्ष तथा अन्य जरूरी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं। इन सुविधाओं से नए उद्यमियों को अपना कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
——-======—-
पलायन रोकने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उभरते क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर कुशल और प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना चाहती है। एसटीपीआई जैसे केंद्र तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ युवाओं का रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन रोकने में भी सहायक होंगे। युवा हिमाचल में रहकर ही अपने करियर और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चैतड़ू का एसटीपीआई केंद्र आने वाले समय में आईटी गतिविधियों, नवाचार और स्टार्टअप का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हॉस्टल में छात्र की मौत : बॉयज हॉस्टल-4 में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

पानीपत निवासी 22 वर्षीय चैतन्य सिंह की मौत, कारण स्पष्ट नहीं चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौशहरा पंचायत में विकास कार्यों को मिलेगी और गति : विधायक कमलेश ठाकुर

एएम नाथ। देहरा, 17 नवंबर : प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं पंचायतों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह बात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!