करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

by

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह निवासी गांव चबेरवाल जिला श्री आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है।

यह मामला शाहबाद (हरियाणा) के रहने वाले हरभजन सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दौलत सिंह पेशे से वकील है। शिकायतकर्ता हरभजन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी दौलत सिंह ने पंजाब में 309 कनाल 12 मरला जमीन का सौदा किया था। दौलत सिंह ने बयाने के तौर पर एक करोड़ पचास लाख रूपये की राशि हासिल की थी। उसके बाद अलग-अलग समय पर 50-50 लाख रुपये ले लिए। दौलत सिंह ने खरीददारों से कुल दो करोड़ पचास लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली। दौलत सिंह ने खरीददारों से यह कहकर जमीन का सौदा किया था कि उक्त जमीन के मालिक वह और उसकी पत्नी है लेकिन असल में वह जमीन के मालिक नहीं थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साईं यूनिवर्सिटी छात्रों के प्लेसमेंट और सर्वांगीण विकास को देती है प्राथमिकता : प्रो-चांसलर तुषार पुंज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साईं यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेज़ी से एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभर रही है, और इस बदलाव के पीछे एक प्रमुख शक्ति हैं यूनिवर्सिटी के सबसे युवा...
article-image
पंजाब

जिले में चल रही हैं 341 योग कक्षाएं, रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं भाग: DC आशिका जैन

होशियारपुर, 21 जून :  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन

गढ़शंकर- स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया अभियान के थीम पर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन...
article-image
पंजाब

शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर 23 मार्च को – मोटीवेटर दिनेश सिंह राणा

गढ़शंकर, 19 मार्च : शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 23 मार्च दिन शनिवार को गढ़शंकर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते उपकार...
Translate »
error: Content is protected !!