करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

by

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह निवासी गांव चबेरवाल जिला श्री आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है।

यह मामला शाहबाद (हरियाणा) के रहने वाले हरभजन सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दौलत सिंह पेशे से वकील है। शिकायतकर्ता हरभजन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी दौलत सिंह ने पंजाब में 309 कनाल 12 मरला जमीन का सौदा किया था। दौलत सिंह ने बयाने के तौर पर एक करोड़ पचास लाख रूपये की राशि हासिल की थी। उसके बाद अलग-अलग समय पर 50-50 लाख रुपये ले लिए। दौलत सिंह ने खरीददारों से कुल दो करोड़ पचास लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली। दौलत सिंह ने खरीददारों से यह कहकर जमीन का सौदा किया था कि उक्त जमीन के मालिक वह और उसकी पत्नी है लेकिन असल में वह जमीन के मालिक नहीं थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक केस में बड़ा खुलासा : पाकिस्तान से आए थे हथियार, निशाने पर थे पंजाब के VIP

चंडीगढ़: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो संदिग्धों ने...
article-image
पंजाब

जिले में 257908 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, किसानों के खातों में 607.92 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी अंकुरजीत सिंह

55 प्रतिशत से अधिक फसल की लिफ्टिंग, संबंधित अधिकारियों/एजेंसियों को गति तेज करने के निर्देश शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह ने जिले में गेहूं की खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग...
article-image
पंजाब

बिक्रमजीत मजीठिया को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

चंडीगढ़ । आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को उनकी बैरक बदलने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!