कर्मचारी व जनतक संगठनो ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और जनसंगठनों दुआरा स्थानीय गांधी पार्क में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस का पुतला बंगा चौक पर फूंका गया और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।
इससे दौरान विभिन्न वक्तायों ने कहा एक दिन पहले चंडीगढ़ में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मिड डे मील वर्करों की मांग को लेकर पंजाब भवन में मिड डे मील यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की थी।
जिस दौरान शिक्षा मंत्री ने पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के अध्यक्ष सतीश राणा व संगठन के अन्य नेताओं के साथ बदसलूकी की और उन्हें गिरफ्तार करवा चंडीगढ़ थाने में बंद करवा दिया था। जिसके खिलाफ यह रोष रैली और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर मखन सिंह वाहिदपुरी, रामजी दास चौहान, जीत सिंह बगवाईं, मास्टर नरेश भाम्मियां, सरूपचंद, मुकेश गुजराती, सुखदेव डांनसीवाल, परमिंदर पखोवाल, बलवीर सिंह बैंस, मंजीत कौर, सीमा रानी, कुलभूषण कुमार मैंहिंदवानी, अशोक कुमार सूबेदार, केशव खेपड़ , रमेश कुमार सरपंच ने इस अवसर पर संबोधित किया विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
article-image
पंजाब

भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर : राज्यपाल की सहमति के बाद बढ़ी हलचल

चंडीगढ़ :  पंजाब के चर्चित रंधावा आत्महत्या मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे ललजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूर कर लिया...
article-image
पंजाब

सावधानियों से ही बीमारियों से बचा जा सकता है : एसएमओ डॉ. रमन कुमार

गढ़शंकर 7 मार्च (रमा) : कोविड 19 महामारी से बचाव तथा डेंगू व मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. रमन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!