कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत

by

तरनतारन : तरनतारन के पास कच्चा पक्का गांव के पास बीती रात कार नहर में गिरने से दो पटवारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक होंडा सिटी कार नहर में गिर गई और कार में सवार दो युवा पटवारियों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मृतक युवकों की पहचान नारली निवासी रणजोत सिंह और भिक्खीविंड निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मौजूदा पटवारी थे। इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के वारिसों ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे हरिकेवली की तरफ से आ रहे दो युवकों की कार अचानक असंतुलित होकर पुलिस चौकी के पास नहर में जा गिरी नहर में ही सवार दोनों पटवारियों की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र और जिले में शोक की लहर है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ शामिल हो रहे हैं।
बता दें कि मृतक पटवारी हरजिंदर सिंह की छह महीने पहले ही शादी हुई थी और उनके घर में पत्नी के अलावा सिर्फ उनकी मां मौजूद हैं, जबकि पटवारी रणजोत सिंह अपने पीछे एक भाई, मां और चाचा छोड़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस...
article-image
पंजाब

फायरिंग… मनकीरत औलख के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग…एक की मौत

मोहाली में सोहाना कबड्डी कप में फायरिंग की बड़ी वारदात हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस कबड्डी कप में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने वाले थे,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही...
Translate »
error: Content is protected !!