पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराये की बढ़ी दरों के खिलाफ आरएमपीई द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपां

by

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराए में बढ़ोतरी करने के विरोध में रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की  इकाई पंजाब द्वारा विरोध सभाएं व प्रदर्शन करने  के बाद  ने आज डिप्टी कमिश्नरों और एसडीएम्स को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री को भेज रही  है। इस संबंध में आज जिला सचिव कामरेड प्यारा सिंह के नेतृत्व में एसडीएम शिवराज सिंह बल गढ़शंकर को  मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपा गया।
इस मौके पर पार्टी नेता राम जी दास चौहान, सतपाल लाठ और बलवंत राम ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता पहले से ही दो वक्त की रोटी के लिए परेशान है, ऐसे में सरकार ने पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस बिलों में बढ़ोतरी कर दी है।  पंजाब सरकार की कारगुजारी से आम लोग बेहद निराश हैं. सरकार मजदूर, किसान, कर्मचारी, पेंशनधारी व गरीबों की बात सुनने को तैयार नहीं है।   राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय एवं गंभीर है, आए दिन लूटपाट और हत्याएं आम बात हो गई है।  नशीली दवाओं और अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। जनता के लिए खजाना खाली है, लेकिन मंत्रियों व विधायकों का वेतन कई गुना बढ़ा दिया गया है। नेताओं ने मांग की कि सरकार पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराये में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले, अन्यथा पार्टी द्वारा तीखा संघर्ष किया जायेगा।
नेताओं ने कहा कि उपरोक्त मुद्दों को लेकर पार्टी 14 सितंबर को होशियारपुर में मंत्री ब्रह्म शंकर जिप्मा के घर के सामने जिला स्तरीय धरना देगे।  जिसके लिए गांव-गांव बैठकें कर तैयारियां की जा रही हैं। इस समय मलकियत बाहोवाल, ज्ञानी अवतार सिंह, गोपाल दास मन्होत्रा, शिंगारा राम भज्जल, परमा नंद, शाम सुंदर, कृष्ण देव, जगीरी राम और रामजी, मक्खन सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sants Honor Punjab CM Bhagwant

Demand School, Tech College, Hospital at Shri Khuralgarh Sahib Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Feb.7 : The sant samaj praised the Punjab government under Chief Minister Bhagwant Singh Mann for its elaborate arrangements to celebrate the 649th...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत में 5 लाख लोगों की कैंसर हर साल जान लेता : भारत में 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित, 11 लाख नये मामले – डॉ. जतिन

होशियारपुर, 1 फरवरी: “भारत में 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हैं, जिनमें से 11 लाख नए मामले हैं। भारत में कैंसर हर साल 5 लाख लोगों की जान लेता है। भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट और...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर : पकड़ा गया नामी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना

पटियाला : पुलिस व गैंगस्टर में एनकाउंटर हुआ। इस दौरान मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। मौके पर पुलिस ने नामी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी कोट इसे खां, जिला मोगा को काबू...
Translate »
error: Content is protected !!