पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता पंदरवाड़ा मनाने की तैयारियाँ पूरी : डॉ. रवजोत सिंह

by

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता पंदरवाड़ा मनाने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता पंदरवाड़ा 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मनाया जाएगा। डॉ. रवजोत सिंह ने शहरी स्थानीय इकाइयों के सैनिटरी इंस्पेक्टरों और चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टरों के साथ राज्य में सफाई व्यवस्था को सही ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि, “आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और हमें सभी को आपसी सहयोग के साथ काम करने की ज़रूरत है।”

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे राज्य को साफ-सुथरा और रंगला पंजाब बनाना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता पंदरवाड़ा में अधिक से अधिक सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने की ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर है। इस काम के लिए पूरा स्थानीय सरकारों विभाग और फील्ड में म्यूनिसिपल कमिश्नरों तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और कार्य साधक अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी मुहिम को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। इसलिए स्वच्छता पंदरवाड़ा मुहिम में जहाँ गैर सरकारी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, वहीं लोगों से भी अपील की जाएगी कि स्वच्छता पंदरवाड़ा में अपने आसपास को साफ रखने के लिए सरकार का सहयोग करें।

पीएम आईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल ने कहा कि स्वच्छता पंदरवाड़ा का उद्देश्य दीवाली के मौके पर सारी शहरी स्थानीय इकाइयों को साफ-सुथरा बनाना है। इसके लिए उन्होंने मीटिंग में उपस्थित सैनिटरी इंस्पेक्टर और चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टरों को स्वच्छता पंदरवाड़ा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहिरा ने कहा कि साफ-सफाई का काम लगन और पूरी मेहनत के साथ किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रदेश स्तरीय प्रकाश पर्व समागम श्रद्धा व मर्यादा के साथ आरंभ : 6 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरु चरणों में लगाएंगे हाजिरी

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, तरुनप्रीत सौंद, हरजोत बैंस, डॉ. रवजोत, लाल चंद कटारुचक्क ने गुरु चरणों में नवाया शीश गढ़शंकर , 4 फरवरी: :श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के...
article-image
पंजाब

“मौत के बाद भी रोशन रहे दुनिया—नेत्रदान को लेकर गुरसेवा मेडिकल कॉलेज में भावुक संदेश” ….नेत्रदान से किसी की जिंदगी में लौट सकती है रोशनी: जे.बी. बहल

गुरसेवा मेडिकल कॉलेज में रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट समिति ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम; अब तक 4173 कॉर्निया प्रत्यारोपण में संस्था का योगदान गढ़शंकर, 5 सितंबर। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी...
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई मनजीत लाल ने बताया कि यह शव इब्राहिमपुर के पास सेफन...
article-image
पंजाब

15 हजार रिश्वत लेते पुलिस सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

संगरूर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सीआईए में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त...
Translate »
error: Content is protected !!