कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

by
एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कलाओं के संरक्षण में कोठों स्थित कला केन्द्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनमोहन शर्मा आज यहां कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोठों में भाषा, कला एवं संस्कृतिक के संवर्द्धन के लिए वृह्द एवं कलात्मक भवन स्थापित किया गया है। इस भवन में विभिन्न लोक कलाओं के संरक्षण एवं मंचन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध है।
उन्होंने ज़िला भाषा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोठों स्थित कला केन्द्र में प्रदेश एवं सोलन ज़िला की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए निरंतर कार्य किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि इस कला केन्द्र में कला दीर्घा एवं संग्रहालय विकसित किया जाना है। उन्होंने इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी ली और लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी किए।
उन्होंने निर्देश दिए कि कला केन्द्र कोठों के उचित रखारखाव के लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाए जाएं।
बैठक में भवन आरक्षित करने के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने भवन आरक्षण के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने के निर्देश जारी किए।
बैठक में सोलन ज़िला की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
ज़िला भाषा अधिकारी ममता वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कटेंगे कनेक्शन- बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले 573 उपभोक्ताओं के अस्थाई तौर पर कटेंगे कनेक्शन : दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए जमा करवाने होंगे अतिरिक्त 250 रुपये

एएम नाथ। चंबा, 24 अप्रैल :   विद्युत उप मंडल चंबा नंबर -1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने वाले 573...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष ने आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपा 14.15 लाख रुपये का चेक

एएम नाथ। शिमला : आज हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों की ओर से एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष की रेस में यह महिला नेत्री सरोज पांडेय सबसे आग……भाजपा की नजर आधी आबादी पर

छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडेय बड़ी नेता हैं। वह महापौर, विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। भिलाई में जन्मीं सरोज पांडेय ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा।...
Translate »
error: Content is protected !!