कॉलेज में छात्र ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली….फिर खुद को भी किया शूटपिस्टल और सबके सामने मारी दी गोली ! एकतरफा प्यार की खूनी कहानी

by

तरनतारन : तरनतारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. माई भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में एक छात्र ने अपनी महिला दोस्त पर गोली चलाकर हत्या कर दी और तुरंत बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।मृतक छात्रा की पहचान नौशेहरा पन्नुआन निवासी संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि गोली चलाने वाले छात्र का नाम मलियान गांव निवासी प्रिंस राज बताया गया है. दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना ने कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई पूरी घटना :  सीसीटीवी वीडियो में प्रिंस राज पीठ पर बैग लटकाए क्लासरूम में प्रवेश करते दिख रहे हैं. वे संदीप कौर और एक अन्य महिला सहपाठी के पास जाकर कुछ देर बातचीत करते हैं. इसके बाद तीनों कक्षा के पीछे वाली सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं और बातचीत करते-करते कुछ ही देर बाद प्रिंस राज अचानक खड़े हो जाते हैं, दोनों लड़कियों की ओर पीठ करके अपना बैग खोलते हैं और बंदूक निकाल लेते हैं. फिर मुड़कर संदीप कौर पर बेहद करीब से गोली चला देते हैं. कौर तुरंत जमीन पर गिर पड़ती हैं।

गोलीबारी के तुरंत बाद मचा हड़कंप

फुटेज में साफ दिखाई देता है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्र घबराहट में चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागने लगते हैं. पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हो गई, जिससे किसी को रोकने या बचाव का मौका नहीं मिला।

हत्या-आत्महत्या के पीछे का मकसद :  पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण सामने नहीं आया है. जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज, दोनों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एक्टिविटी और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से महत्वपूर्ण सुराग मिल रहे हैं और जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी में बाबा भूतनाथ पर चढ़ा माखन….पीछे की मान्यता क्या है ?… जानिए

एएम नाथ। मंडी : . हिमाचल प्रदेश में छोटी काशी मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर बीती रात माखन का लेप चढ़ाया गया. इस माखन को तारारात्रि की रात को चढ़ाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने दुलैहड़ में घटना स्थल का दौरा किया, प्रभावित पशुपालकों को 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा*

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ गांव पहुंचकर हाल ही में घटी दर्दनाक घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की बेबसी और व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा जनता के सामने उजागर : जयराम ठाकुर

कहा, सुक्खू सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की निकली हवा ठियोग में करोड़ों का पानी घोटाला और टांडा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली ने खोली दावों की पोल एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

एडीसी ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 16 सितंबरः छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चिंतपूर्णी में इस वर्ष 26 सितंबर से 4 अक्तूबर 2022 तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
Translate »
error: Content is protected !!