कसरत दौरान डीएसपी की हुई मौतकुछ दिन बाद : भाई भाभी को नशा तस्करी में सजा , भाई को 8 साल की कैद और जुर्माना, भाभी को भी 11 साल का कैद

by

लुधियाना :  लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के जिम में कसरत करते जिन डीएसपी दिलप्रीत सिंह की 22 फरवरी को मौत हो गई थी, उनके भाई भाभी को नशा तस्करी में कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। डीएसपी दिलप्रीत सिंह ने अपने भाई भाभी के साथ नाता तोड़ लिया था।

एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह की अदालत ने हरप्रीत सिंह को आठ साल की सजा और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं हरप्रीत की पत्नी सर्बजीत कौर और साथी दलबारा सिंह को 11-11 साल की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एसटीएफ ने 2019 में एक महिला समेत तीन तस्करों को काबू किया था। उनके कब्जे से 1.057 किलो हेरोइन एवं एक लाख से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई थी। एसटीएफ ने मोहाली में मामला दर्ज किया था। आरोपियों के कब्जे से नशा, ड्रग मनी के अलावा तीन कारें, बीस मोबाइल फोन एवं दस विदेशी घड़ियां भी बरामद की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी मैडिकल कमिश्नर ने ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 02 फरवरी:  डिप्टी मैडिकल कमिश्नर-कम-सचिव जिला नशा मुक्ति पुर्नवास सोसायटी डा. हरबंस कौर ने जिला स्तरीय ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक मोहल्ला फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मैडिकल अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बोली भाजपा, ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्पष्ट हुआ कि वह घोटाले में लिप्त

नई दिल्ली, 10 मई :  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि...
article-image
पंजाब

ट्रक के फेट से एएसआई गंभीर घायल

गढ़शंकर । गढ़शंकर थाने में तैनात एएसआई को ट्रक की फैट लगने से घायल हो गया है। गढ़शंकर नंगल रोड पर ट्रैफिक डयूटी पर तैनात एएसआई अमरजीत सिंह को अचानक नंगल रोड की तरफ...
Translate »
error: Content is protected !!