कसरत दौरान डीएसपी की हुई मौतकुछ दिन बाद : भाई भाभी को नशा तस्करी में सजा , भाई को 8 साल की कैद और जुर्माना, भाभी को भी 11 साल का कैद

by

लुधियाना :  लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के जिम में कसरत करते जिन डीएसपी दिलप्रीत सिंह की 22 फरवरी को मौत हो गई थी, उनके भाई भाभी को नशा तस्करी में कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। डीएसपी दिलप्रीत सिंह ने अपने भाई भाभी के साथ नाता तोड़ लिया था।

एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह की अदालत ने हरप्रीत सिंह को आठ साल की सजा और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं हरप्रीत की पत्नी सर्बजीत कौर और साथी दलबारा सिंह को 11-11 साल की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एसटीएफ ने 2019 में एक महिला समेत तीन तस्करों को काबू किया था। उनके कब्जे से 1.057 किलो हेरोइन एवं एक लाख से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई थी। एसटीएफ ने मोहाली में मामला दर्ज किया था। आरोपियों के कब्जे से नशा, ड्रग मनी के अलावा तीन कारें, बीस मोबाइल फोन एवं दस विदेशी घड़ियां भी बरामद की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2027 से पहले ही आप को झटका : संगरूर में 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी; क्यों बढ़ी इतनी नाराजगी

संगरूर : पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को उनके अपने ही गृह जिले में तगड़ा झटका लगा है. संगरूर में आम आदमी पार्टी के 8 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों-हेल्परों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन…. सरकार को भेजा मांग-पत्र

नवांशहर, 10 जुलाई : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) जिला शहीद भगत सिंह नगर की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाते हुए केंद्र और पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!